Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशधर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद ग्वालियर में युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद ग्वालियर में युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

ग्वालियर
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आज ग्वालियर के अचलेश्वर चौराहा पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बीच जान गंवाने वाले मासूम छात्रों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी उन परिवारों की पीड़ा कम नहीं हो सकती, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय यादव कुलदीप कौरव पारस यादव ऋषि गुर्जर शिवराज तोमर, लोकेंद्र फगुना, विजय दिवाकर, चिराग गर्ग, सोनू गुर्जर, शिवानंद   सहित सैकड़ों युवा शामिल हुए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments