Thursday, July 30, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डमतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, पांच अगस्त से दावा आपत्ति प्रक्रिया होगी शुरू

मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, पांच अगस्त से दावा आपत्ति प्रक्रिया होगी शुरू

रांची
  राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गणना चरण बुधवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना पपत्र डिजिटाइज्ड कर दिए गए। इनमें 2,20,94,859 ऐसे मतदाता हैं, जिन्होंने गणना प्रपत्र भरकर तथा हस्ताक्षर कर बीएलओ को सौंपे हैं।

इन सभी के नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारुप मतदाता सूची में होंगे। वहीं, एएसडीडी सूची में 43,68,377 मतदाता सम्मिलित है, जिनके नाम प्रारुप मतदाता सूची में नहीं होंगे। हालांकि इन्हें दावा आपत्ति चरण के दौरान अपना पक्ष रखने का अवसर प्राप्त होगा। पांच अगस्त से चार सितंबर तक ये दावा-आपत्ति कर सकेंगे।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले चरण गणना चरण के अंतिम दिन वर्तमान मतदाता सूची के सभी पात्र मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए, बीएलओ, सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ईआरओ/एईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वालेंटियर्स एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर के सहभागिता से शत-प्रतिशत कार्य समय पर पूरा हो गया है।

पांच अगस्त को मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन किया जाना है। इसी दिन एएसडीडी सूची भी प्रकाशित की जाएगी। उक्त दोनों सूचियों को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सॉफ्ट कॉपी एवं सभी मतदान केंद्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 को हार्ड कॉपी (प्रिंट फार्म में) उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पांच अगस्त से दावा आपत्ति की अवधि आरंभ हो रही है। इस अवधि में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी स्टेकहोल्डर की सहभागिता अपेक्षित है।

7,63,930 मतदाता मृत, 14,55,733 मतदाता नहीं मिले
गणना चरण के दौरान 7,63,930 ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई जो मृत हो चुके हैं। वहीं, 14,55,733 मतदाता ऐसे हैं जिनका पता नहीं लगाया जा सका। ये लगातार अनुपस्थित रहे तथा इन्होंने बीएलओ से भी कोई संपर्क नहीं किया। यह संख्या कुल मतदाताओं का 5.5 प्रतिशत है।

फैक्ट फाइल
– वर्ष 2026 की मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या : 2,64,63,236
– जिन्हें गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए : 2,64,62,345
– भरे हुए एवं हस्ताक्षर किए हुए जमा गणना प्रपत्र : 2,20,94,859
– एएसडीडी सूची में सम्मिलित मतदाता, जिनके नाम कटे : 43,68,377
– स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की कुल संख्या : 15,92,960
– अन्य स्थानों पर पहले से ही नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या : 4,38,584
– गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इन्कार करनेवाले मतदाता : 1,18,030
– गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन की कुल संख्या : 2,64,63,236

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments