Sunday, June 7, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबपंजाब में दर्दनाक हादसा, 3 महिलाओं को कार ने मारी टक्कर; गर्भवती...

पंजाब में दर्दनाक हादसा, 3 महिलाओं को कार ने मारी टक्कर; गर्भवती महिला की मौत से मातम

नूरमहल/चंडीगढ़.

जालंधर के नूरमहल में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनजान गाड़ी ने पैदल जा रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में छह महीने की गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मृत महिला की पहचान नकोदर रोड कॉलोनी की रहने वाली मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। उसके पति जसपाल जस्सी ने बताया कि हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। परिवार के लोग रोज की तरह खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। जब वे मिशर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहे थे, तो एक तेज रफ्तार अनजान गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। मनप्रीत कौर अपने पीछे 6 साल का बेटा छोड़ गई है। हादसे में घायल दो अन्य महिलाओं की पहचान किरण और जोगिंद्रो के रूप में हुई है। किरण के सीने पर गंभीर चोटें आई हैं और जोगिंद्रो के पैर टूट गए हैं। दोनों को जालंधर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

थाना नूरमहल इंचार्ज लाभ सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की पहचान के लिए इलाके के CCTV कैमरे चेक कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही गाड़ी की पहचान कर ली जाएगी और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments