Sunday, August 9, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशShivpuri Railway Station Remodeling: अब शिवपुरी स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं,...

Shivpuri Railway Station Remodeling: अब शिवपुरी स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, 20 करोड़ से हुआ भव्य विकास

शिवपुरी
 आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश के शिवपुरी रेलवे स्टेशन का पूरी तरह से कायाकल्प किया गया है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के तहत 20 करोड़ रु की लागत से स्टेशन को एक आधुनिक रूप दिया गया है. इसमें यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्टेशन के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके बाद शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 

बुजुर्गों और बच्चों के लिए विशेष सुविधा
डिप्टी स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र शर्मा ने बताया, "स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही और ठहरने से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है. प्लेटफॉर्म बदलने के लिए नया फुटओवर ब्रिज तैयार किया गया है. इसके साथ एस्केलेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को खास सहूलियत मिलेगी। 

वेटिंग हॉल से रिटायरिंग रूम बने लग्जरी
यात्रियों के इंतजार के लिए वीआईपी लाउंज, अपर क्लास और जनरल वेटिंग हॉल तैयार किए गए हैं. रात में रुकने वालों के लिए दो एसी रिटायरिंग रूम और चार बेड वाली डॉरमेट्री की सुविधा भी उपलब्ध है. इनकी बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा सकती है। 

हाईटेक CCTV कैमरे से निगरानी
रेलवे परिसर में 55 नए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इससे स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों पर निगरानी रखी जा सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी. सौंदर्यीकरण के तहत स्टेशन की दीवारों पर शिवपुरी के जंगलों और वन्यजीवों को दर्शाती पेंटिंग बनाई गई हैं. जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तात्या टोपे का चित्र भी बनाया गया है, जो शहर के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। 

बढ़ी रेल कनेक्टिविटी
शिवपुरी स्टेशन से सप्ताह में 50 से ज्यादा ट्रेनों का अप-डाउन संचालन होता है. यात्रियों की मांग के अनुसार, कुछ सेवाओं में बदलाव किया गया है. ऊना, इंदौर और चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी. बनारस-उधना एक्सप्रेस (20962) शिवपुरी होकर संचालित होगी. इंदौर-सूबेदारगंज एक्सप्रेस (04170) सप्ताह में एक दिन और प्रयागराज स्पेशल (04114) यात्रियों को प्रयागराज जाने का विकल्प देती है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments