मेष राशि- कुछ गलतफहमियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको आज अपने बारे में और अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बहुत कुछ सीखने में मदद करेगा। मेडिटेशन करें ताकि आप खुश और संतुष्ट रह सकें।
वृषभ राशि- अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से जानने के लिए साथ में कुछ अच्छा समय बिताना बेहतर होगा। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं तो शादी के बारे में सोचने का यह समय शुभ है।
मिथुन राशि- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। बचत करने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके वर्तमान कमाई के स्तर को बनाए रखने में मदद करेगा।
कर्क राशि– बेवजह की यात्रा से बचें। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी साथ ही पार्टनर के साथ वैकेशन पर भी जाने की संभावना है।
सिंंह राशि- आपका पार्टनर आपके लिए सरप्राइज डेट प्लान कर सकता है। वहीं, आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के मसलों में ध्यान दें, हानि हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि- दिन नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं। छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। जहां पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे वहीं, जीवनसाथी की तलाश में आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है।
तुला राशि- किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें। आज लव लाइफ में टेंशन का माहौल बन सकता है। आपको करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।
वृश्चिक राशि- दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- आपको अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आज का दिन उतार- चढ़ाव भरा रहने वाला है। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि– अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताएं। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। इसलिए सूझ- बूझ के साथ ही निर्णय लें। आपके लिए समय रोमांस से भरपूर रहने वाला है। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए। सहपाठियों के साथ मेल-जोल बढ़ाना आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
मीन राशि- सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात-चीत करें और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें।




