Friday, July 10, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डहर महीने 10 तारीख को मिलेगी पेंशन, बिहार सरकार ने तय की...

हर महीने 10 तारीख को मिलेगी पेंशन, बिहार सरकार ने तय की व्यवस्था

पटना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये की मासिक पेंशन राशि ट्रांसफर की है।

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से कुल 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी गई है।

अब हर महीने की 10 तारीख को पेंशनधारियों के लिए आर्थिक सुरक्षा और सरकारी सहायता का भरोसेमंद दिन बनाने की कवायद की जा रही है।

हर माह की 10 तारीख को खाते में जाएगी राश‍ि
इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खाते में राशि भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सरकार का कहना है कि इससे पेंशनधारियों को नियमित और समयबद्ध आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। इस योजना के दायरे में वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवा महिलाएं सम्मिलित हैं।

सरकार इसे सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं बल्कि जरूरतमंद वर्गों के सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा अहम निर्णय बता रही है।

पात्र व्‍यक्‍त‍ि नहीं रहे पेंशन से वंच‍ित: सम्राट  
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्‍होंने कहा कि सहयोग श‍िवि‍र, पंचायत विकास शि‍व‍िर में छूटे लोगों की पहचान करें और उन्‍हें इस योजना का लाभ दिलाएं। कोई भी पात्र लाभार्थी छूटना नहीं चाहिए।

डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाने एवं लाभार्थियों को सीधे फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।सरकार के इस कदम से लाखों परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री श्‍वेता गुप्‍ता के अतिरिक्त शासन के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments