Monday, June 15, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलखाना खजानासेवईं से बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी इडली, जानें आसान रेसिपी

सेवईं से बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी इडली, जानें आसान रेसिपी

इडली खाना एक-दो नहीं बहुत से लोगों को पसंद होता है. लाइट, फ्लफी और सॉफ्ट टेक्सचर वाली इडली ब्रेकफास्ट से लेकर शाम को स्नैक्स के तरीके से खाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन होती है. ऐसे में लोग घरों में खूब इडली बनाते हैं. अगर आपको भी इडली खाना पसंद है तो आपने आज तक चावल, सूजी और रागी की इडली तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या कभी सेवइयों से बनी इडली का स्वाद चखा है?
अगर नहीं, तो ये रेसिपी आपका दिल खुश कर सकती है.

जी हां, आप सेवईं से भी इडली बना सकते हैं. बिना फर्मेंटेशन और ज्यादा झंझट के बनने वाली ये सेवइयों वाली इडली बेहद सॉफ्ट, स्पॉन्जी और टेस्टी होती हैं. इसमें अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और भी हेल्दी बनाया जा सकता है. खास बात ये है कि ये झटपट तैयार हो जाती है और नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक साबित हो सकती है.

सेवइयों वाली इडली के लिए इंग्रेडिएंट्स:
    1 कप भुनी हुई सेवई (वर्मिसेली)
    1 कप दही
    1 छोटी गाजर (बारीक कटी हुई)
    1 छोटी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
    2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
    स्वादानुसार नमक

तड़के के लिए
    1 बड़ा चम्मच तेल
    1 छोटा चम्मच राई
    1 छोटा चम्मच जीरा
    1 बड़ा चम्मच भुनी हुई चना दाल
    8-10 काजू (कटे हुए)
    8-10 करी पत्ते

बनाने का तरीका:
1.
सेवईं से इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही डालकर उसे अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर मिला लें.

2. इसके बाद भुनी हुई सेवई डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

3. अब एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई और जीरा डालकर अच्छे से चटकाएं. फिर भुनी हुई चना दाल, कटे हुए काजू और करी पत्ते डालकर हल्का भून लें. इस तड़के को सेवई वाले मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिला लें.

4. इसके बाद बैटर को ढककर करीब 10 मिनट के लिए रख दें ताकि सेवई दही को अच्छी तरह सोख ले और मिश्रण सेट हो जाए. इससे इडली का टेक्सचर और भी बेहतर बनता है.

5. इडली मोल्ड को हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें. अब तैयार बैटर को मोल्ड में भरें और 15 से 20 मिनट तक स्टीम करें. इडली पक जाने पर थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मोल्ड से निकाल लें.

6. गरमा-गरम सेवईं वाली सॉफ्ट इडली तैयार है. इसे नारियल की चटनी या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ परोसें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments