Monday, September 14, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedUPSC ने निकाली 122 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर तक करें आवेदन

UPSC ने निकाली 122 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली
 देश के लाखों युवा आज भी प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के मुकाबले सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न मंत्रालयों में अलग-अलग कुल 122 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर तय की गई है। यूपीएससी की ओर से जिन मंत्रालयों में 122 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय में 111 और केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में 16 पद शामिल हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय में जारी 111 रिक्तियों में भू-वैज्ञानिक (ग्रुप-ए) के 29, रसायनज्ञ (ग्रुप-ए) के 7, सहायक भू-वैज्ञानिक (ग्रुप-बी) के 34, सहायक भू-भौतिकीविद् (ग्रुप-बी) के 35 और सहायक रसायनज्ञ (ग्रुप-बी) के 6 पद शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में जारी 16 रिक्तियों में साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी), ग्रुप ‘ए’ के 5, साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिकल), ग्रुप ‘ए’ का 1, साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स), ग्रुप ‘ए’ का 1, असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट, ग्रुप ‘बी’ के 7, असिस्टेंट केमिस्ट, ग्रुप ‘बी’ का 1 और असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट, ग्रुप ‘बी’ का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार मास्टर या एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार), संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा (वर्णनात्मक प्रकार) और व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को और मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को आयोजित किए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 200 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं/एससी/एसटी/बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवार (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
उम्मीदवारों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments