Tuesday, August 18, 2026
Google search engine
Homeबिज़नेसनई Skoda Slavia Facelift की पहली झलक, अपडेटेड डिजाइन के साथ 1.0...

नई Skoda Slavia Facelift की पहली झलक, अपडेटेड डिजाइन के साथ 1.0 TSI में मिलेगा 8-स्पीड ऑटोमैटिक

मुंबई 

Skoda India ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज सेडान Slavia के फेसलिफ्ट वर्जन को एक बार फिर से टीज किया है. कंपनी ने फ्रेस टीजर में नई फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड एलईडी टेल लैंप का करीबी नजारा दिखाया है. ये अपडेटेड मॉडल आज , 18 अगस्त 2026 को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्च होने वाला है. मौजूदा स्लाविया 2022 से बाजार में है और चार साल बाद ये फेसलिफ्ट अवतार में आई है। 

टीजर से साफ है कि पूरा सिल्हूट फैमिलियर रहेगा, लेकिन फ्रंट और रियर में कई बदलाव किए गए हैं. Kushaq फेसलिफ्ट से इंस्पायर्ड लाइटिंग एलिमेंट्स और क्रोम डिटेलिंग इसे मॉडर्न लुक देंगे. पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के बावजूद ट्रांसमिशन अपडेट और फीचर लिस्ट में सुधार की उम्मीद है. कीमत मौजूदा रेंज (लगभग 9.99 से 18.19 लाख रुपये) से थोड़ी ज्यादा रह सकती है. लॉन्च पर वेरिएंट, कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा होगा। 

संभावित डिजाइन
फेसलिफ्ट में फ्रंट ग्रिल को नया रूप दिया गया है, जिसमें ज्यादा क्रोम और नई लाइटिंग एलिमेंट्स शामिल हैं. हेडलैम्प्स रिवाइज्ड हैं और फॉग लैम्प हाउसिंग बदली गई है. बम्पर भी अपडेटेड है. साइड प्रोफाइल लगभग वैसी ही रहेगी, लेकिन नए फाइव-स्पोक या डुअल-टोन अलॉय व्हील्स (16 इंच) और क्रोम विंडो लाइन नजर आएगी. रियर में एलईडी टेल लैंप का ज्योमेट्रिक पैटर्न शार्पर लुक देता है. कुछ रिपोर्ट्स में कनेक्टेड एलईडी रिब्स और इल्यूमिनेटेड स्कोडा लोगो की भी चर्चा है। 

इंटीरियर और फीचर्स
केबिन लेआउट ज्यादातर परिचित रहेगा, लेकिन 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, अपडेटेड अपहोल्स्ट्री और ट्रिम फिनिश मिल सकते हैं. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जारी रहेंगे. कुछ वेरिएंट में रियर मसाज सीट्स भी हो सकती हैं. इंफोटेनमेंट सिस्टम फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन के साथ आएगा. सेफ्टी के लिए इसे लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जोड़ने की उम्मीद है. फ्रंट पार्किंग सेंसर और अन्य स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स भी अपग्रेड हो सकते हैं। 

इंजन और परफॉरमेंस
1.0-लीटर टीएसआई (लगभग 115-116 एचपी, 178 एनएम) और 1.5-लीटर टीएसआई (150 एचपी, 250 एनएम) इंजन जारी रहेंगे. 1.0-लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल के अलावा नई 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आएगा, जो Kushaq फेसलिफ्ट से ली गया है. 1.5-लीटर 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डीएसजी के साथ रहेगा. परफॉरमेंस में बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है, लेकिन स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरिएंस बना रहेगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments