Friday, June 19, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलखाना खजानालौकी की कुरकुरी मठरी: चाय के साथ परफेक्ट हेल्दी स्नैक

लौकी की कुरकुरी मठरी: चाय के साथ परफेक्ट हेल्दी स्नैक

 अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाना पसंद करते हैं तो लौकी की मठरी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आमतौर पर लौकी का नाम सुनते ही कई लोग, खासकर बच्चे, मुंह बना लेते हैं. लेकिन जब इसी लौकी से कुरकुरी और मसालेदार मठरी तैयार की जाती है तो इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है.

लौकी, चावल के आटे और हल्के मसाले से तैयार यह मठरी खाने में तो टेस्टी होती ही है साथ ही इसे लंबे समय तक स्टोर करके भी रखा जा सकता है. एक बार बनाकर आप इसे कई दिनों तक शाम के नाश्ते में चाय के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर बाजार जैसी कुरकुरी लौकी की मठरी कैसे बनाई जा सकती है.

लौकी की मठरी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1/2 कप कद्दूकस की हुई लौकी
1/2 कप चावल का आटा
1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1 हरी मिर्च
5 लहसुन की कलियां
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
2 चुटकी हींग
बारीक कटे हुए करी पत्ते
1 छोटा चम्मच सफेद तिल
थोड़ी सी भीगी हुई चना दाल
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

लौकी और चावल से कुरकुरी मठरी घर पर कैसे बनाएं?
    सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें और उसे कद्दूकस कर लें. अब मिक्सर जार में साबुत धनिया, जीरा, लहसुन और हरी मिर्च डालकर बिना पानी के दरदरा पीस लें. यह मसाला मठरी के स्वाद को और बढ़ा देता है.
    एक बड़े बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी डालें. इसमें तैयार मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग, करी पत्ते और सफेद तिल मिलाएं. अब इसमें चावल का आटा और भीगी हुई चना दाल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. लौकी में मौजूद नमी की वजह से आटा आसानी से गूंथ जाएगा, इसलिए अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं होगी.
    आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. चावल के आटे की वजह से यह थोड़ा नाजुक हो सकता है, इसलिए इसे सावधानी से आकार दें. एक प्लास्टिक शीट या बटर पेपर पर थोड़ा तेल लगाएं और लोई रखकर किसी सपाट बर्तन से दबाकर मठरी का आकार दें. बीच में एक छोटा छेद कर दें, ताकि मठरी अंदर तक अच्छी तरह पक जाए.
    इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद गैस कम कर दें और मठरियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. अगर आप कम तेल वाली मठरी चाहते हैं तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में बेक करके भी तैयार कर सकते हैं.
    अब तैयार मठरियों को टिशू पेपर पर निकालें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए. पूरी तरह ठंडी होने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. सही तरीके से स्टोर करने पर ये मठरियां लंबे समय तक कुरकुरी बनी रह सकती हैं.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments