Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबBFUHS ने निकाली 630 मेडिकल ऑफिसर भर्ती, MBBS पास उम्मीदवारों को ₹53,100...

BFUHS ने निकाली 630 मेडिकल ऑफिसर भर्ती, MBBS पास उम्मीदवारों को ₹53,100 मासिक वेतन का मौका

चंडीगढ़ 

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे MBBS डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब सरकार के तहत मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 तय की गई है।

इस भर्ती अभियान के तहत 540 नए पदों और 90 बैकलॉग पदों समेत कुल 630 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती में महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 
 
नोट करें सभी जरूर तिथियां
विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 16 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026
 

कौन कर सकता है आवेदन?

 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत की किसी अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए।

उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों के पास यह योग्यता नहीं है, उन्हें नियुक्ति के छह महीने के भीतर यह शर्त पूरी करनी होगी।

सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों को आवेदन के समय एनओसी (No Objection Certificate) प्रस्तुत करना होगा। वहीं, खेल कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पंजाब सरकार द्वारा जारी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना जरूरी है। 

ऐसे करें आवेदन

    सबसे पहले BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    मेडिकल ऑफिसर (जनरल) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
    आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
    जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
    आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
    फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

आयु सीमा कितनी है?

 1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

वर्ग अधिकतम आयु
SC/BC 42 वर्ष
दिव्यांग 47 वर्ष
सरकारी कर्मचारी 45 वर्ष
विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं 40 वर्ष

कितना मिलेगा वेतन?

 चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-9 में नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती वेतन 53,100 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

चयन कैसे होगा? 

उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। अंतिम चयन मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाएगा।

 आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य एवं अन्य वर्ग 2,360 रुपये
एससी वर्ग 1,180 रुपये
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments