Sunday, September 13, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनअमित मजीठिया ने खोले बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के राज, पॉडकास्ट में...

अमित मजीठिया ने खोले बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के राज, पॉडकास्ट में किए कई बड़े दावे

क्रिकेट एनालिस्ट और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अमित मजीठिया ने अपनी जिंदगी के कई ऐसे राज खोले, जो शायद किसी को नहीं मालूम होंगे. बॉलीवुड की पार्टियां, क्रिकेटर्स की महफिलें और सट्टेबाजी के खेल से जुड़े राज. उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से अपनी दोस्ती, एक्ट्रेस के साथ रिश्ते, क्रिकेटर्स से मुलाकात और मैच फिक्सिंग को लेकर भी खुलकर बात की.

अमित मजीठिया ने खोले राज
एजाज खान के पॉडकास्ट में अमित मजीठिया ने खुद पर लगे आरोपों पर बात की. एजाज ने पूछा कि आपको लगता है कि आपका नाम कई बॉलीवुड शख्सियत के साथ जुड़ा हुआ है, खास कर लड़कियों के साथ. मेरी रिसर्च बताती हैं कि आपके आसपास कोई ना कोई बॉलीवुड हीरोइन रहती ही है. आप उन्हें महंगे गिफ्ट और रॉयल ट्रीटमेंट देते हैं. इस पर अमित ने इन बातों से इनकार किया. उन्होंने कहा, ''बॉलीवुड में मेरी जान पहचान है, लेकिन मैंने महंगे गिफ्ट नहीं दिए.'' उनके मुताबिक कई एक्ट्रेसेस उनके दोस्तों के जन्मदिन या उनके अपने जन्मदिन पर आती थीं. इसके अलावा किसी सेलिब्रिटी के किसी शो के सिलसिले से आने पर पार्टी के बाद मुलाकात हो जाती है.

अमित ने बिना नाम लिए हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने कहा, -बॉलीवुड एक्ट्रेसेस मेरे यहां बुर्का पहनकर बैठती हैं. मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स जो भी हैं आप समझ गये होंगे मैं  किसकी बात कर रहा हूं.

उनसे पूछा गया कि क्या उनका कभी किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है, तो अमित ने कहा- ना ना कभी नहीं, दोस्ती तो खैर बहुतों से रही. उन्होंने कहा कि जब भी कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी आते हैं और दूसरे दिन फ्री रहते हैं, तो मेरी गाड़ी मांगते है. मेरा टूरिज्म का भी काम है, तो कई सेलिब्रिटी आते है. मेरी कार ले जाते हैं, ऐसे में उस तरह से भी मेरे कनेक्शन बन जाते हैं.

पॉडकास्ट में बातचीत सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही. अमित से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी मैच फिक्सिंग की है या किसी क्रिकेटर से इनसाइड इंफॉर्मेशन लेकर मैच का रुख बदलने की कोशिश की है. उन्होंने कहा- मैच फिक्सिंग मैंने डायरेक्टली ना कभी की है और ना ही किसी क्रिकेटर को अप्रोच किया है. ये मेरे रूल बुक में नहीं है. ऐसा नहीं है कि मैं कर नहीं सकता. मैं चाहता तो आसानी से कर सकती था. मेरे कितने सारे क्रिकेटर दोस्त हैं, जो मेरे क्लब पर आते थे हुक्का पीने, मुजरा देखने. लेकिन वो बोलते थे क्लब को दो घंटे के लिए बंद कर दो कोई कॉमन पब्लिक नहीं आनी चाहिए. अमित ने कहा कि उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, क्योंकि वो अपने रेगुलर ग्राहकों को सिर्फ किसी सेलिब्रिटी या क्रिकेटर के लिए रोकना नहीं चाहते थे.

क्यों गए थे दुबई?
अमित ने दुबई जाने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा- जब मैं दुबई गया वो नोटबंदी का दूसरा दिन था. तब भारत में ऑनलाइन बेटिंग पैदा ही नहीं हुई थी, क्योंकि पैदा करने वाला मैं हूं. जब नोटबंदी हुई थी तब में एनालिटिक्स नहीं था तब टिप्पर था.

अमित ने दुबई की बार डांसर पर  भी बात की. उन्होंने कहा मेरे क्लब मैं सनी लिओनी, उनके पति डेनियल और फिल्म फेयर के मालिक रिजवान साजन बैठे थे. सामने की टेबल पर मैं और मेरी पत्नी बैठे थे. मैं उस वक्त ये सोच रहा था कि मैं इस वक्त एक ऐसी औरत के साथ बैठा हूं, जो आप भी जानते हैं कि पॉर्न स्टार रह चुकीं हैं. अब चाहे वो आइंटम नंबर कर रहीं हो, चाहे हीरोइन हो, पॉर्न स्टार से तो हमारी बार की लड़कियां अच्छी हैं, तो हम उनके साथ बैठकर क्यों नहीं खा सकते.

अमित का दावा है कि ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पंजाबी हीरोइन भी उनके यहां आती हैं. उन्होंने कहा- पंजाबी मूवी की बड़ी-बड़ी हीरोइन, हीरो, बड़े नेता और पुलिस वाले मेरे क्लब में आते थे और डांस देखकर चले जाते हैं. ये लोग बिल भी नहीं देते हैं.
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments