Saturday, September 12, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनबिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा-...

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- तुम ही हो रॉकस्टार

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. अपनी अलग पर्सनैलिटी, मजेदार अंदाज और बेबाक बातों की वजह से काजी शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं. अब वीकेंड का वार के नए प्रोमो में सलमान खान भी काजी के अंदाज की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. सलमान उन्हें ‘रॉकस्टार’ कहते हैं, जिसके बाद काजी का चेहरा खुशी से खिल उठता है.

सलमान ने की काजी की तारीफ
प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान कहते हैं कि इस घर में कितने भी स्टार्स हों, रॉकस्टार तो एक ही है, काजी तौकीर. इस पूरे हफ्ते आप ऊ…. करके चल रहे थे. इसके बाद सलमान  घर के सभी सदस्य काजी तौकीर के मशहूर अंदाज ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ को दोहराने के लिए कहते हैं. घरवाले काजी की नकल करते हैं और इस पूरे पल को देखकर सलमान खान भी हंसते नजर आते हैं. इसके बाद सलमान, काजी से कहते हैं कि वह वाकई एक रॉकस्टार हैं. सलमान से अपनी तारीफ सुनकर काजी काफी खुश हो जाते हैं.

काजी शो में अपनी मौजूदगी का एहसास लगातार करा रहे हैं. कभी वो अपने मजेदार डायलॉग से घरवालों को हंसाते हैं तो कभी उनकी हरकतों से घर में हलचल मच जाती है. उनकी यही एनर्जी बिग बॉस के दर्शकों को पसंद आ रही है.

प्रोमो में सलमान खान काजी को एक गंभीर मुद्दे पर फटकार लगाते हुए भी दिखाई देते हैं. दरअसल, काजी ने घर के अंदर ऐसी स्थिति बना दी थी, जिससे सभी को लगा कि उन्हें कोई मेडिकल परेशानी हो रही है. इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें मेडिकल रूम में बुलाया. बताया जा रहा है कि मेडिकल रूम में काजी ने डॉक्टर के सामने माना कि वह केवल ड्रामा कर रहे थे और उन्हें वास्तव में कुछ नहीं हुआ था. इसी बात को लेकर सलमान खान उनसे नाराज नजर आए. सलमान ने समझाया कि इस तरह की हरकत से घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी परेशान होते हैं.

अरिजीत सिंह ने भी किया सपोर्ट
काजी तौकीर को उनके पुराने दोस्त और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का भी समर्थन मिला है. अरिजीत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वो जिंदगी में पहली बार ‘बिग बॉस’ देखेंगे, क्योंकि उनका ‘रॉकस्टार काजी’ शो में मौजूद है. दोनों की दोस्ती ‘फेम गुरुकुल’ के दौर से चली आ रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments