Friday, July 10, 2026
Google search engine
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकिसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा सहारा, बीज, सिंचाई और फसल...

किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा सहारा, बीज, सिंचाई और फसल बिक्री तक मिल रही सुविधाएं

किसानों के हर कदम पर साथ खड़ी योगी सरकार, बीज से लेकर फसल की बिक्री तक मजबूत व्यवस्था

खरीफ-2026 से पहले 93 फीसदी अनुदानित बीज वितरण पूरा, धान और ढैंचा का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल

खेती को लाभकारी बनाने पर योगी सरकार का खास फोकस

लखनऊ, 
 उत्तर प्रदेश में कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से योगी आदित्यनाथ सरकार खेती के हर चरण में किसानों के साथ खड़ी है। बीज उपलब्ध कराने से लेकर सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद और समयबद्ध भुगतान तक सरकार ने ऐसी व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया है, जिससे किसान को खेती के हर पड़ाव पर सहारा मिल सके। इसी क्रम में खरीफ-2026 की बुवाई से पहले अनुदान पर बीज वितरण अभियान में प्रदेश ने 93 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

1,83,104 क्विंटल बीज किसानों तक पहुंचाया

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, खरीफ सीजन के लिए 1,97,575 क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य तय किया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 1,83,104 क्विंटल बीज किसानों तक पहुंचाया जा चुका है। समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होने से बुवाई में तेजी आएगी, फसल की उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की लागत कम होने के साथ उनकी आय में भी सकारात्मक बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश में खरीफ फसल धान के लिए 69,280 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया था। इसके मुकाबले 69,049 क्विंटल बीज किसानों को वितरित कर लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया गया है। वहीं मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने वाली हरी खाद फसल ढैंचा का 27,615 क्विंटल बीज भी पूरी तरह किसानों तक पहुंचा दिया गया है। ढैंचा के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होगी और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी। 

दलहन, तिलहन और मोटे अनाज के बीज वितरण में हुई प्रगति

दलहन, तिलहन और मोटे अनाज के बीज वितरण में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उड़द 14,780 क्विंटल, मूंग 2759 क्विंटल, अरहर 11,416 क्विंटल, तिल 2773 क्विंटल और मूंगफली का 48,079 क्विंटल बीज वितरित किया जा चुका है। सोयाबीन 2440 क्विंटल, बाजरा 1600 क्विंटल, कोदो 553 क्विंटल, सांवा 209 क्विंटल, ज्वार 647 क्विंटल, मडुआ (रागी) 1174 क्विंटल, तथा काकुन/ कुटकी 8 क्विंटल वितरित किया गया है। योगी सरकार ने इस वर्ष दलहन और तिलहन उत्पादन बढ़ाने को विशेष प्राथमिकता दी है। इन फसलों में कुल 1,69,960 क्विंटल उपलब्धता के मुकाबले 1,55,489 क्विंटल बीज का वितरण कर 91 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। इससे प्रदेश में दाल और तिलहन उत्पादन बढ़ेगा, खाद्य तेलों के आयात पर निर्भरता कम होगी और किसानों को अधिक लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।  

योगी सरकार ने खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में उठाए कई कदम

योगी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मंडियों के आधुनिकीकरण और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की व्यवस्था को मजबूत किया गया है। गेहूं, धान, बाजरा, ज्वार और अन्य फसलों की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और पारदर्शी भुगतान प्रणाली लागू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments