Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलगैजेट्सXiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले चर्चा में, कीमत और फीचर्स...

Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले चर्चा में, कीमत और फीचर्स लीक

जून महीने की शुरुआत एक पावरफुल फोन की लॉन्चिंग के साथ हो रही है. शाओमी भारत में 4 जून को अपना Xiaomi 17T लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी इसकी लॉन्चिंग डेट को पहले ही कंफर्म कर चुका है. कंपनी ने इसका पोस्टर जारी कर चुकी है, जिसमें हैंडसेट को पर्पल कलर में दिखाया गया है. बैक पैनल पर ट्रिपल कमरा सेटअप दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स में टिप्स्टर्स के हवाले से बताया गया है कि भारत में Xiaomi 17T को करीब 65 हजार से 70 हजार रुपये में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि अभी तक कंपनी ने इस कीमत को कंफर्म नहीं किया है. यह एक पावर परफॉर्मेंस स्मार्टफोन है, जिसमें कई अच्छे फीचर्स और कैमरा आदि देकने को मिलेगा. हालांकि ऑफिशियली तौर पर फीचर लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेंगे. ग्लोबल मार्केट में यह करीब 749 यूरो (करीब 83 हजार रुपये) में लॉन्च हो सकता है.

Xiaomi 17T के भारत में दो वेरिएंट लॉन्च होंगे
Xiaomi 17T को भारत में 65 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 12 जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है. हालांकि टॉप एंड वेरिएंट में 512जीबी स्टोरेज मिलेगी, जिसकी कीमत की जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है.

शाओमी 17T में 6500mAh की सिलिकॉम कार्बन बैटरी मिलेगी, जो 67W हाइपर चार्ज के साथ आएगा. ऑफिशियल पोर्टल पर बैटरी की जानकारी को ऑफिशियल कर दिया है, जिससे पता चलता है कि इसमें बड़ी बैटरी मिलेगी.

शाओमी 17T का प्रोसेसर
शाओमी के ऑफिशियल पोर्टल के मुताबिक, शाओमी 17T में डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी ने बैक पैनल को दिखाया है, जिसमें साफ पता चलता है कि यह हैंडसेट पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा. इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसको Leica ने ट्यून किया है.

लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है. 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जिसमें 5X ऑप्टिकल जूम की खूबी मिलता है. कंपनी की तरफ से 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Xiaomi 17T के स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K रेजोल्युशन डिस्प्ले दिया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट्स का डिस्प्ले दिया गया है. इसमें एचडीआर 10 प्लस, डॉल्बी विजन और फुल डीसीआई पी3 कलर गमेट कवरेज का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 3500 की पीक ब्राइटनेस मिलेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments