Saturday, July 11, 2026
Google search engine
Homeखेलवर्ल्ड कप 2026 फाइनल की पिच बनेगी यादगार, टुकड़ों की बिक्री शुरू

वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की पिच बनेगी यादगार, टुकड़ों की बिक्री शुरू

नई दिल्ली
 फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण को ओर बढ़ रहा है। 10 जुलाई को स्पेन ने बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शनिवार को इंग्लैंड बनाम नॉर्वे मुकाबले से एक और अंतिम 4 की टीम मिल जाएगी। इस बीच एक अनोखी खबर सामने आई है। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा वर्ल्ड कप में कमाई करने का कोई मौका नहीं गंवा रही है और अब उसने उस पिच के टुकड़ों को बेचने का फैसला भी किया है जहां इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।

43000 रुपये में बिकेगा एक टकड़ा
फीफा पहले ही विश्व कप के टिकट और अन्य चीजों को ऊंची कीमतों पर बेचने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और अब वह न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले फाइनल में इस्तेमाल होने वाली पिच के प्रत्येक टुकड़े को 450 डॉलर (लगभग 43000 रुपये) की दर से बेच रहा है।

फीफा के स्टोर के अनुसार प्रत्येक टुकड़े का आकार 17.5 गुणा 17.5 गुणा 17.5 है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह आंकड़ा इंच, सेंटीमीटर या मिलीमीटर में है। फुटबॉल के शासी निकाय ने यह जानने के लिए भेजे गए ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया।

फाइनल के बाद भेजे जाएंगे टुकड़े
फीफा की वेबसाइट पर लिखा गयाा है, ‘फुटबॉल इतिहास के एक प्रामाणिक हिस्से को अपने पास संजोकर रखें, जो फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की पिच का एक टुकड़ा है।’ मैदान के यह टुकड़े हालांकि अमेरिका और यूरोप के पतों पर ही भेजे जाएंगे। फुटबॉल प्रेमी अभी से इसके लिए ऑर्डर कर सकते हैं और फाइनल के बाद उन्हें यह टुकड़े भेजे जाएंगे।

वर्ल्ड कप फाइनल की टिकट का प्राइस
फीफा फाइनल के लिए सामान्य टिकट 32,970 डॉलर तक में बेच रहा है। उन टिकटों की कीमत 34,500 डॉलर रखी गई है, जिनके साथ भोजन और पेय पदार्थों की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments