Tuesday, September 8, 2026
Google search engine
Homeअध्यात्मछत पर पानी की टंकी किस दिशा में रखें? वास्तु के अनुसार...

छत पर पानी की टंकी किस दिशा में रखें? वास्तु के अनुसार जानें सही और गलत दिशा

 छत पर पानी की टंकी रखना घर की जरूरत है, लेकिन इसे कहीं भी रख देना सही नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र में ओवरहेड वाटर टैंक की दिशा और जगह को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि सही दिशा में रखी गई टंकी से घर में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है, जबकि गलत दिशा में रखी टंकी घर में परेशानी और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती है. अगर आप भी घर की छत पर पानी की टंकी रखने जा रहे हैं या पहले से लगी टंकी की दिशा बदलने के बारे में सोच रहे हैं, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जान लें कि वास्तु के अनुसार इसे किस दिशा में रखना सही माना जाता है.
पानी की टंकी की दिशा

छत पर पानी की टंकी की सही दिशा

  • दक्षिण-पश्चिम दिशा: वास्तु में दक्षिण-पश्चिम दिशा को भारी और स्थिर माना जाता है. पानी से भरी टंकी भी काफी भारी होती है, इसलिए इसे इस दिशा में रखने की सलाह दी जाती है. वास्तु के अनुसार, इससे घर का संतुलन और स्थिरता बनी रहती है.
  • पश्चिम दिशा: पश्चिम दिशा को भी ओवरहेड पानी की टंकी के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है. पश्चिम दिशा को जल के देवता वरुण की दिशा माना जाता है. इसलिए दक्षिण-पश्चिम दिशा उपलब्ध न होने पर पश्चिम में टंकी रखने की सलाह दी जाती है.

किस दिशा में पानी की टंकी नहीं रखनी चाहिए?

  • उत्तर-पूर्व दिशा: वास्तु में ईशान कोण को शुभ और जल तत्व से जुड़ा माना जाता है. जमीन के नीचे पानी का स्रोत इस दिशा में रखना अच्छा माना जाता है. लेकिन छत पर पानी की भारी टंकी रखने से बचने की सलाह दी जाती है.
  • दक्षिण-पूर्व दिशा: आग्नेय कोण को अग्नि तत्व की दिशा माना जाता है, जबकि पानी को जल तत्व से जोड़ा जाता है. वास्तु मान्यता के अनुसार, इस दिशा में पानी की टंकी रखने से जल और अग्नि तत्व का संतुलन बिगड़ सकता है. इसलिए पानी की टंकी इस दिशा में रखने से बचना चाहिए.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments