Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबपंजाब के गुरुद्वारे में ग्रंथी की करतूत से मचा हंगामा, बीड़ी-सिगरेट मिलने...

पंजाब के गुरुद्वारे में ग्रंथी की करतूत से मचा हंगामा, बीड़ी-सिगरेट मिलने के बाद लिखित में मांगी माफी

जालंधर.

शहर के अशोक नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे एक ग्रंथी द्वारा गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य ग्रंथी से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्रंथी की पहचान किरपाल सिंह निवासी राजपुरा, पटियाला के रूप में हुई है। वीडियो में वह गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने की बात स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें वीडियो के अनुसार बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू बरामद हुआ। इसके अलावा कुछ कैप्सूल मिलने की भी बात सामने आई है। पूछताछ के दौरान किरपाल सिंह ने बताया कि वह 6 अगस्त को सेवा के लिए जालंधर आया था। वीडियो में उससे उसके सामान और मोबाइल फोन को लेकर भी पूछताछ की गई।

मामले के बाद ग्रंथी से उसकी गलती लिखित रूप में स्वीकार करवाई गई। साथ ही उसने भविष्य में किसी भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा या ड्यूटी न करने का लिखित आश्वासन दिया। वीडियो में किरपाल सिंह यह भी कहता नजर आ रहा है कि उससे यह बयान किसी दबाव में नहीं लिया गया। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आगे क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments