Monday, July 27, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedUP Police Recruitment 2026: 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल-एसआई...

UP Police Recruitment 2026: 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल-एसआई समेत कई पोस्ट पर अवसर

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 81,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती आवेदन का ऐलान किया है. यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी. अलग-अलग पदों के लिए नोटिफिकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिनमें पदवार रिक्तियां, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन तिथि और दूसरी जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी. उनका कहना है कि इस भर्ती अभियान से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा. आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अप्रैल महीने में भी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से ऐलान किया गया था। 

यूपी पुलिस भर्ती और पदों के लिए योग्यता 
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस डिपार्टमेंट के कई पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. जिसमें कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, जेल वार्डर,  रेडियो कैडर, कंप्यूटर ऑपरेटर क्लर्क के साथ अलग-अलग तकनीकी और मिनिस्ट्रियल पद शामिल है. वहीं इस भर्ती में शामिल पदों के अनुसार शिक्षण की योग्यता भी अलग-अलग तय की जाएगी कांस्टेबल पदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जबकि सब इंस्पेक्टर पदों के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य होगा कुछ तकनीक और कंप्यूटर आधारित पदों के लिए 12वीं के साथ-साथ कंप्यूटर से संबंधित प्रमाण पत्र या स्पेशल योग्यता भी मांगी जा सकती है उम्मीदवारों को आवेदन सलाह दी गई है क्या आवेदन करने से पहले संबंधित पद का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें। 

क्या रहेगी चयन प्रक्रिया?
यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगी. परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, रीजनिंग, मानसिक योग्यता, संख्यात्मक क्षमता और करंट अफेयर से जुड़े प्रश्न पूछेंगे. सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए भर्ती को कानून और संविधान से जुड़े प्रश्नों का भी सामना करना होगा. वहीं लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिनमें लंबाई, सीना और दूसरे फिजिकल मानकों की जांच की जाएगी. इसके बाद अभ्यर्थी को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा, जिसमें दौड़ सहित निर्धारित फिजिकल दक्षता का परीक्षण किया जाएगा. अंतिम चरण में दस्तावेज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

ऑनलाइन होगी आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ सकेंगे. इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा. कई भर्तियों में वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फाॅर्म में व्यक्तिगत, शैक्षिक और दूसरी जरूरी जानकारी भरनी होगी. निर्धारित प्रारूप में फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करनी होगी. लास्ट में फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल की जांच करके प्रिंट निकाल सकते हैं। 

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह 
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सभी पदों के लिए अलग-अलग चरणों में नोटिफिकेशन जारी करेगा. इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. भर्ती से जुड़ी रिक्तियों का पदवार विवरण, आवेदन की डेट, परीक्षा कार्यक्रम और जरूरी निर्देश आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments