Monday, August 24, 2026
Google search engine
HomeदेशTrain Route Change: रेलवे ने बदले 12 ट्रेनों के रूट, सफर से...

Train Route Change: रेलवे ने बदले 12 ट्रेनों के रूट, सफर से पहले चेक करें डेट और स्टॉप

नई दिल्ली

अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए। रेलवे ने झारखंड में पूर्व मध्य रेलवे के बीना यार्ड में रीमॉडेलिंग कार्य के मद्देनजर धनबाद मंडल से संबंधित 12 ट्रेनों के परिचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह बदलाव अक्टूबर 2026 में निर्धारित विभिन्न तिथियों पर प्रभावी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए परिवर्तित मार्ग एवं अस्थायी ठहराव की जानकारी जारी की है।

इन ट्रेनों के रूट बदले गए
रेलवे के अनुसार, 22911 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस का मार्ग 1 से 13 अक्टूबर तक बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई और मक्सी होकर परिवर्तित रहेगा। इस दौरान बीना मालखेड़ी में इसका अस्थायी ठहराव होगा। वहीं 22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस 1 से 12 अक्टूबर तक मक्सी, रुठियाई, गुना, महादेवखेड़ी और बीना मालखेड़ी होकर चलेगी तथा बीना मालखेड़ी में ठहरेगी।

इसी तरह 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को मक्सी, रुठियाई, गुना, महादेवखेड़ी और बीना मालखेड़ी होकर चलेगी। 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस का मार्ग 10 अक्टूबर को बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई और मक्सी होकर परिवर्तित रहेगा। दोनों ट्रेनों का अस्थायी ठहराव बीना मालखेड़ी में होगा।

इसके अलावा 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर, इटारसी होते हुए भोपाल जाएगी। वहीं 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी साउथ और न्यू कटनी होकर चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का अस्थायी ठहराव कटनी साउथ में रहेगा।

11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का मार्ग 9, 12 और 15 अक्टूबर को भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी साउथ और न्यू कटनी होकर परिवर्तित रहेगा। 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 10, 11 और 14 अक्टूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर, इटारसी होते हुए भोपाल जाएगी।

इसके साथ ही 11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को तथा 11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के लिए कोई अस्थायी ठहराव निर्धारित नहीं किया गया है। 22165 भोपाल-सिंगरौली ऊर्जाधानी एक्सप्रेस 10, 13 और 14 अक्टूबर को भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी साउथ और न्यू कटनी होकर चलेगी। वहीं 22166 सिंगरौली-भोपाल ऊर्जाधानी एक्सप्रेस 9 और 13 अक्टूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर और इटारसी होते हुए भोपाल जाएगी। इन दोनों ट्रेनों के लिए भी कोई अस्थायी ठहराव निर्धारित नहीं है।

रेलवे ने यात्रियों से की यह अपील
धनबाद डिवीजन के सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर और सीनियर पब्लिक रिलेशन ऑफिसर मनीष सौरभ ने सभी रेल यात्रियों से अपील की है कि रेल यात्रा की योजना बनाने से पहले इन सभी ट्रेन के मार्ग एवं परिचालन से संबंधित ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments