Sunday, June 7, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलखाना खजानाशाम की चाय के साथ परफेक्ट स्नैक: घर पर बनाएं कुरकुरी चुकंदर...

शाम की चाय के साथ परफेक्ट स्नैक: घर पर बनाएं कुरकुरी चुकंदर टिक्की

शाम के समय चाय के साथ अगर आप कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो चुकंदर की टिक्की एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह टिक्की स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. चुकंदर में आयरन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देने और हेल्दी रखने में मदद करते हैं. वहीं आलू और मसालों का स्वाद इसे और भी लाजवाब बना देता है.

खास बात यह है कि यह रेसिपी कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. आइए जानते हैं चुकंदर की टिक्की घर पर कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप उबला और कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
2 मीडियम आलू (उबले और मैश किए हुए)
1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स (या बेसन)
1/2 कप बारीक कटा प्याज
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
थोड़ा-सा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
तेल (तलने के लिए )

चुकंदर की टिक्की बनाते कैसे हैं?
चुकंदर की टेस्टी और हेल्दी टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ चुकंदर और बारीक कटा प्याज डालें. इ
इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब मिश्रण को बांधने के लिए इसमें ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन मिलाएं और एक नरम लेकिन सख्त मिश्रण तैयार कर लें. तैयार मिश्रण से अपनी पसंद के आकार की छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें.
इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और टिक्कियों को मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
अब आपकी टेस्टी चुकंदर की टिक्की तैयार है. इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments