Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज से 330 KM का विंध्य एक्सप्रेसवे बनेगा गेमचेंजर, दिल्ली तक कनेक्टिविटी...

प्रयागराज से 330 KM का विंध्य एक्सप्रेसवे बनेगा गेमचेंजर, दिल्ली तक कनेक्टिविटी होगी और तेज

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में दो और एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिलने की संभावना है. इसमें 330 किलोमीटर लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे और दूसरा पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे शामिल है. विंध्य एक्सप्रेसवे प्रयागराज की तहसील सोनवार से मिर्जापुर के करीबी जिले सोनभद्र तक जाएगा. जबकि इसी विंध्य एक्सप्रेसवे का 117 किलोमीटर का पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे भी बनेगा, जो चंदौली, गाजीपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. कैबिनेट मीटिंग में दोनों एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट के साथ बजट को मंजूरी दी जा सकती है। 

यूपी कैबिनेट बैठक आज
मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 10.30 बजे कैबिनेट बैठक होगी. इसमें 12 बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मॉनसून सत्र बुलाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है. सरकार जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले हफ्ते में विधानसभा सत्र आहूत कर सकती है। 

गंगा एक्सप्रेसवे समेत 3 बड़े विंध्य एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा
विंध्य एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के तीन बड़े एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट होगा. यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. इससे यूपी में विंध्य, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत करीब-करीब हर कोना एक नेटवर्क से जुड़ जाएगा.विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए 340 गांवों की लगभग 4600 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण होना है. प्रयागराज में ये गंगा एक्सप्रेसवे का पहला प्वाइंट बनेगा. जबकि विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे मिर्जापुर समेत चार जिलों के 135 गांवों से गुजरेगा. इसके लिए चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी और मिर्जापुर में 2800 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण होना है। 

प्रयागराज से सोनभद्र 3 घंटे में 
विंध्य एक्सप्रेसवे की जिम्मेदारी यूपीडा पर होगी. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) को इसकी नोडल एजेंसी बनाया गया है.प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे के अंतिम हिस्से सोनवार से यह प्रारंभ होगा. विंध्य में मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और चंदौली से सोनभद्र को ये एक्सप्रेसवे जोड़ेगा. इससे उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को भी कनेक्टिविटी मिलेगी। 

मिर्जापुर से दिल्ली 8 घंटे में पहुंचेंगे
विंध्य से गंगा एक्सप्रेसवे के जरिये दिल्ली एनसीआर तक पहुंचना भी आसान होगा. विंध्य एक्सप्रेसवे पर 22400 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. इस एक्सप्रेसवे से प्रयागराज से सोनभद्र की यात्रा 6 घंटों की जगह 3 घंटों में पूरी होगी.  विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए मिर्जापुर के पास गंगा नदी पर एक विशाल पुल बनाया जाएगा. सोनभद्र की पहाड़ियों के बीच टनल बनाने की योजना है। 

विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे का रूट
विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंतिम कोने में चंदौली, गाजीपुर को विंध्य एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करेगा. यह 130 किलोमीटर लंबा है.पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और विंध्य एक्सप्रेसवे आपस में कनेक्ट होंगे.इससे दिल्ली, बिहार से मध्य प्रदेश बॉर्डर तक बेरोकटोक सुपर स्पीड मिलेगी. लिंक के जरिये ये मध्य प्रदेश में रीवा, सतना, शहडोल और सीधी जैसे जिलों से भी जुड़ेगा। 

विंध्य कॉरिडोर को फायदा
विंध्य एक्सप्रेसवे विंध्य कॉरिडोर के 3 बड़े तीर्थस्थलों संगम प्रयागराज, विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी धाम और काशी में बाबा विश्वनाथ को एक साथ जोड़ेगा. इससे विंध्य कॉरिडोर में श्रद्धालुओं का समय आधा रह जाएगा. सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे खनन वाले इलाकों और मध्य प्रदेश के सीमेंट-चूना पत्थर के रीवा-सतना उद्योग के माल को दिल्ली तक लाने में आसानी होगी. दिल्ली-एनसीआर से मिर्जापुर, सोनभद्र और एमपी बॉर्डर तक 8-9 घंटे में पहुंच सकेंगे। 

तीन बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्शन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway): विंध्य एक्सप्रेसवे को लखनऊ के साथ जौनपुर और प्रतापगढ़ इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लिंक करने की तैयारी है.इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार बॉर्डर तक सीधी कनेक्टिविटी होगी। 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway): चित्रकूट में यह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शुरुआती प्वाइंट से जुड़ सकता है. इससे विंध्याचल को एमपी बॉर्डर और बुंदेलखंड के डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ाव मिल जाएगा। 

गंगा एक्सप्रेसवे: विंध्य एक्सप्रेसवे प्रयागराज से शुरू होगा. ऐसे में यह प्रयागराज से मेरठ को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा. नेशनल हाईवे NH-19 और NH-509 से भी लिंक के साथ दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद तक एक्सप्रेसवे कनेक्ट हो जाएगा। 

योगी कैबिनेट में आज बड़े प्रस्ताव

    गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ के लिंक एक्सप्रेसवे के दस्तावेजों को स्वीकृति

    वाराणसी में मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना में महिला छात्रावास बनाने की निशुल्क भूमि

    महिला कल्याण विभाग की अलिपिकीय कर्मचारी सेवा नियमावली 1998 में संशोधन।

    उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम को 20 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज

    उत्तर प्रदेश राज्यपाल सचिवालय एवं घरेलू सेवा नियमावली 2026 को हरी झंडी

    वाराणसी के वसंत महिला महाविद्यालय में हॉस्टल निर्माण

    कृष्णावतारम फिल्म को टैक्स फ्री करने का प्रपोजल

    यूपी रोडवेज को 400 करोड़ रुपये की नई इलेक्ट्रिक बस खरीद के लिए

    कानपुर में सब रजिस्ट्रार ऑफिस के नए भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराना

    उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक को नाबार्ड से 650 करोड़ रुपये का ऋण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments