Sunday, August 9, 2026
Google search engine
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकाकोरी में सीएम योगी बोले- क्रांतिकारियों को युवाओं से दूर रखना सबसे...

काकोरी में सीएम योगी बोले- क्रांतिकारियों को युवाओं से दूर रखना सबसे बड़ा अन्याय

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह' का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी थे।

उन्होंने कहा कि देश के उन सभी महान क्रांतिकारियों को नमन और देश के सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि। इन सभी वीर क्रांतिकारियों ने भारत के खजाने को बचाया था, जो अंग्रेज इसको लूटकर ले जाना चाहते थे।

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर कांग्रेस ही थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने युवाओं के साथ अन्याय किया। उन्हें भारत के नायकों से दूर रखा गया। कांग्रेसी तो क्रांतिकारियों के खिलाफ थे और पिछली सरकारों ने क्रांतिकारियों को सम्मान नहीं दिया।

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को निशाने पर रखते हुए कहा कि जिन लोगों ने आपको अपने क्रांतिकारियों और नायकों से दूर रखा, उन्होंने भारत की युवा पीढ़ी के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया।

देश की सत्ता संभालने वालों ने क्रांतिकारियों का किया अपमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद देश की सत्ता संभालने वालों ने क्रांतिकारियों का अपमान किया। राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, आजाद, रोशन सिंह, अशफाक उल्लाह खान व सावरकर का नाम युवाओं से दूर रखने की साजिश हुई। क्रांतिकारियों के नाम पर संस्थाओं के नाम न रखने की साजिश हुई। भारत के नायकों और क्रांतिकारियों को युवाओं से दूर रखना सबसे बड़ा अन्याय था।

गुलामी का कारण हमारे बीच की फूट और अंग्रेजों के षड्यंत्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की गुलामी का कारण हमारे बीच की फूट और अंग्रेजों के षड्यंत्र थे। आज भी जाति और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। भारत विरोधी ताकतें सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाकर समाज को गुमराह कर रहीं हैं। जितनी भी भारत विरोधी ताकतें हैं, आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करते हुए भारत के खिलाफ अफवाह फैलाने और समाज को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 अगस्त को भारत की आन-बान-शान का प्रतीक 'तिरंगा' हर घर में लहराना चाहिए। 'वन्दे मातरम्' का गान हर संस्था में होना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments