Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबपंजाब की मुफ्त बस यात्रा योजना का बड़ा असर, हर महीने 1.20...

पंजाब की मुफ्त बस यात्रा योजना का बड़ा असर, हर महीने 1.20 करोड़ महिलाओं को मिल रहा लाभ, ₹298 करोड़ खर्च

चंडीगढ़.

पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना पर अब तक 298 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा.बलजीत कौर ने बताया कि राज्य की महिलाएं हर महीने करीब 1.20 करोड़ की मुफ्त बस यात्राएं कर रही हैं, जो इस योजना की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मुफ्त यात्रा सुविधा से महिलाओं का आर्थिक बोझ कम हुआ है और उन्हें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में बड़ी राहत मिली है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह सुविधा सरकारी बसों में उपलब्ध है, जिससे महिलाओं को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन मिल रहा है। उनके अनुसार इस योजना से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे रोजगार व सामाजिक गतिविधियों में अधिक भागीदारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भविष्य में भी जनहित की योजनाएं जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments