Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedSBI में 270+ पदों पर भर्ती, सालाना 97 लाख तक सैलरी; 25...

SBI में 270+ पदों पर भर्ती, सालाना 97 लाख तक सैलरी; 25 सितंबर तक करें आवेदन

अगर आप भी घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे और आपको पढ़ने का शौक भी है, तो आपके लिए बेहद अहम जानकारी सामने आई है जिससे आप सालाना 97 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर 270 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके पहले जान लेते हैं, इस पद से जुड़ी डिटेल.

इन तारीखों पर दे ध्यान
पदों पर आवेदन 4 सितंबर से शुरू हो चुके हैं, जो 25 सितंबर तक चलेगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 750 रुपये देने होंगे.

क्या है पदों के लिए योग्यता?
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. पद के मुताबिक, 3 से 15 साल का अनुभव होना चाहिए.

पद के मुताबिक सैलरी
जोनल हेड (रिटेल)     97 लाख
 रीजनल हेड (RH)     66.40 लाख
रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड     51.80 लाख
इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट      44.50 लाख
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर     27.10 लाख
वीपी वेल्थ     44.70 लाख
एवीपी वेल्थ     30.20 लाख

क्या है अधिकतम एज?
इस भर्ती के लिए अगर एज की बात करें, तो इसके लिए न्यूनतम एज 23 साल और अधिकतम एज 50 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, आर्क्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 3 से 15 साल तक की छूट दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं.

न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

मांगी गई सारी डिटेल जिसमें नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें.

फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें.

फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments