Thursday, August 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेश160 अनुकंपा संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का...

160 अनुकंपा संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का बड़ा फैसला

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 160 अनुकंपा संविदा कर्मियों का किया नियमितीकरण : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों में दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर दी गई नियुक्तियों को नियमित करने की प्रक्रिया के तहत मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र ने 160 अनुकंपा संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है। यह कदम कर्मचारी कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि गत दिनों म.प्र. ट्रांसमिशन कंपनी ने 43 कार्मिकों को नियमित किया था।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने नियमित हुए सभी कर्मियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को देश में प्राप्त विशिष्ट पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (मा.संसा.एवं प्रशा.) ने बताया कि दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की अनुकंपा नियुक्ति नीति-2018 एवं संशोधित नीति-2023 के प्रावधानों के तहत संविदा पदों पर नियुक्त किया गया था । कंपनी द्वारा वर्ष 2026 की अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर नियुक्त कार्मिकों की समकक्ष नियमित पद पर नवीन नियुक्ति योजना के अंतर्गत ऐसे पात्र संविदा कर्मियों को नियमित पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

नियमित किए गए 160 कर्मियों में कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु के 159 एवं लाइन परिचारक प्रशिक्षु का 1 कर्मी शामिल है। इन सभी को नियमित पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। नियमित नियुक्ति प्राप्त करने वाले कर्मियों में अनारक्षित वर्ग के 52, अन्य पिछड़ा वर्ग के 78, अनुसूचित जाति वर्ग के 19 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के 11 कर्मी शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments