Tuesday, September 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedRRB NTPC के 3477 पदों पर भर्ती, ग्रुप-D के 32 हजार पद...

RRB NTPC के 3477 पदों पर भर्ती, ग्रुप-D के 32 हजार पद भी जल्द

नई दिल्ली

RRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल के कुल 3477 पदों पर भर्ती निकाली है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती रेलवे की बड़ी भर्तियों में से एक है। लाखों अभ्यर्थी हर वर्ष इसके लिए आवेदन करते हैं। रेलवे ने वर्ष 2026 की एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती सीईएन नंबर 06/2026 का सांकेतिक विज्ञापन जारी किया है। इन भर्ती से रेलवे में वेतन स्तर लेवल-5 और लेवल-6 के पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक rrbapply.gov.in

पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पिछले साल इस भर्ती के तहत चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रैफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां हुई थीं।

योग्यता – किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।

सभी पदों के लिए आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष । एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

संभावित चयन प्रक्रिया (पिछली भर्ती के आधार पर)
सीबीटी-1, सीबीटी -2, पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट ( CBTST)/ कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल।

– सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे ।
फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। 90 मिनट के सीबीटी में 100 प्रश्न आएंगे। 40 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।

सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।

दोनों सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट किन्हें देना होगा
दोनों सीबीटी के बाद स्टेशन मास्टर व ट्राफिक असिस्टेंट पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबैट) होगा। सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) होगा।

प्रथम चरण सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

हाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
आवेदन फीस – 500 रुपये। सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके 400 रुपये लौटा दिए जाएंगे।एससी, एसटी, महिला, ईबीसी, दिव्यांग- 250 रुपये । सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके पूरे 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे।

30 हजार ग्रुप डी भर्ती का विज्ञापन अगले माह संभव
रेलवे भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-वन (ग्रुप डी) के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से देश भर में लगभग 30 हजार पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन सितंबर-अक्टूबर में जारी किया जा सकता है। दिसंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नई भर्ती की शरुआत के लिए रिक्त पदों का आकलन करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे सहित देश के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों में खाली पदों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।

ट्रैकमंटेनर-चार, प्वाइंट्समैन-बी, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकाम (एस एंड टी), असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल व इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी-वे, असिस्टेंट ट्रैक मशीन और असिस्टेंट ब्रिज आदि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments