Saturday, August 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसैनिक स्कूल में निकली टीचर समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास...

सैनिक स्कूल में निकली टीचर समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

स्कूल में नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को लेकर सैनिक स्कूल संबलपुर, ओड़िशा ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. भर्ती में पीजीटी और टीजीटी टीचर के अलावा पीईएम, पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद शामिल हैं. कुछ पदों पर नियुक्ति नियमित आधार पर होगी, जबकि कुछ पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे.

खास बात यह है कि भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी पद रखे गए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. वहीं उम्मीदवार आवेदन फॉर्म ऑफलाइन भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए सैनिक स्कूल संबलपुर में 7 सितंबर तक भेज सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?
सैनिक स्कूल संबलपुर की ओर से जारी भर्ती में पीजीटी के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस के पद शामिल है. इसके अलावा टीजीटी में सोशल साइंस, जनरल साइंस, मैथमेटिक्स और इंग्लिश के पद शामिल है. नॉन टीचिंग और कॉन्ट्रैक्ट पदों में पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी) और एलडीसी शामिल है. भर्ती में पीजीटी मैथ्स के 2 पद हैं, जबकि बाकी सभी बताए गए पदों पर 1-1 वैकेंसी है.

पदों के लिए कौन है एलिजिबल?
पीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड या  निर्धारित इंटीग्रेटेड एमएड योग्यता मांगी गई है. पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए एमएससी कंप्यूटर साइंस या एमटेक जैसी योग्यता निर्धारित है. टीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री के साथ बीएड की योग्यता जरूरी है. इन पदों के लिए सीटीईटी पेपर-2 या टेट पास होना जरूरी है. वहीं पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन के लिए फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है. आर्ट मास्टर के लिए फाइन आर्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग्स क्लब, स्कल्पचर या ग्राफिक कार्ड में संबद्ध डिग्री की योग्यता है. इसके अलावा लैब असिस्टेंट के पद के लिए साइंस विषय से इंटरमीडिएट योग्यता होनी चाहिए. वहीं एलडीसी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
पीजीटी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल है, जबकि टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए. पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन और आर्ट मास्टर के लिए आयु सीमा 21 से 50 साल है. लैब असिस्टेंट के लिए 21 से 50 साल तक की उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं. वहीं एलडीसी पद के लिए उम्र 18 से 50 साल निर्धारित है. इसके अलावा सैनिक स्कूल संबलपुर की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पहले लिखित परीक्षा के बाद स्किल प्रेक्टिकल टेस्ट और फिर इंटरव्यू से होगा. संविदा वाले पदों के लिए भी यही चयन प्रक्रिया रखी गई है.

सैलरी और आवेदन फीस
नियमित पीजीटी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-8 के तहत 47,600 से 1,51,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा निर्धारित भत्ते भी दिए जाएंगे. वहीं टीजीटी पदों के लिए पे लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 तक वेतन मिलेगा. अन्य पदों के लिए महीने का वेतन अलग रखा गया है. इसके अलावा पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन को 40,000, आर्ट मास्टर को 70,500, लैब असिस्टेंट को 33,000 और एलडीसी को 30,000 प्रतिमाह मिलेंगे.  

कितनी लगेगी आवेदन की फीस?
आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 फीस रखी गई है. फीस प्रिंसिपल सैनिक स्कूल संबलपुर के खाते में जमा करनी होगी. इसके बाद आवेदन फाॅर्म जरूरी डॉक्यूमेंट और फीस की रसीद को डाक के माध्यम से स्कूल के एड्रेस पर भेजना होगा.  आवेदन स्कूल का एड्रेस प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर, पीओ-बसंतपुर, पीएस-बुर्ला, वाया सीएस चिपलिमा, गौशाला के पास जिला संबलपुर, ओड़िशा-768025 है. इस भर्ती से जुड़ी किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार 9692200674 पर कांटेक्ट भी कर सकते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments