Saturday, August 1, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनसात सितारा होटल वाली गरीबी पर रवि किशन का बयान, सोशल मीडिया...

सात सितारा होटल वाली गरीबी पर रवि किशन का बयान, सोशल मीडिया पर उड़ने लगे मजाक

पॉपुलर फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते दिनों नीट पेपर लीक मामले में उनके बयान पर खूब मीम्स बने थे. रवि किशन ने अब अपनी गरीबी और तंगहाली को लेकर आपबीती सुनाई. लेकिन रवि किशन की गरीबी की दास्तां सुन लोग मायूस होने के बजाए एक्टर से मजे लेने लगे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी गरीबी सभी को मिले. आखिर रवि किशन ने ऐसा क्या कह डाला? चलिए जानते हैं.

गरीबी पर रवि किशन ने कही ये बात
रवि किशन ने कहा कि बचपन में उन्होंने काफी गरीबी देखी है, जिसका असर अभी तक उनपर होता है. उन्होंने करियर की शुरुआत में अपने स्ट्रगल्स को याद किया. तंगहाली के दिनों को याद करते हुए रवि किशन ने कहा कि सक्सेस हासिल करने के बावजूद भी वो जब भी 7 स्टार होटल में रहते हैं, तो महंगा खाना ऑर्डर करने और लॉन्ड्री पर कपड़ों को भेजने से कतराते हैं.

शुभांकर मिश्रा संग बातचीत में रवि किशन ने कहा- गरीबी इतनी देखी है कि अभी भी जब मैं 7 स्टार होटल में जाता हूं तो मैं अच्छा भोजन ऑर्डर नहीं करता. भले ही प्रोडक्शन का हो या अपने पैसों का हो, भले ही पार्टी के प्रचार में मैं गया हूं.

"मैं अभी भी खिचड़ी ऑर्डर करता हूं. लॉन्ड्री में कपड़े देने को संकोच करता हूं, सोचता हूं कि कपड़े जाकर घर में धुल जाएंगे. वो गरीबी अभी तक जहन और पूरे नस-नस में बसी हुई है.'

यूजर्स ऐसे कर रहे रिएक्ट
रवि किशन के इंटरव्यू का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई लोग एक्टर से चुटकी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मुझे भी ऐसी गरीबी चाहिए 7 स्टार होटल वाली.

दूसरे ने लिखा- ये कौन सी गरीबी होती है भाई.
एक और यूजर ने लिखा- ऐसी गरीबी भगवान सब को दे.
रवि किशन की बात करें तो वो भोजपुरी सिनेमा के साथ हिंदी फिल्मों का भी बड़ा नाम हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से वो फैंस को वाह कहने पर मजबूर कर देते हैं. एक्टिंग के साथ रवि किशन राजनीति में भी एक्टिव हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments