Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डबिहार में अगले 24 घंटे बारिश का कहर, कई जिलों में वज्रपात...

बिहार में अगले 24 घंटे बारिश का कहर, कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी

पटना
बिहार में कल रविवार 19 जुलाई 2026 को जमकर बारिश होगी। राज्य में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक झमाझम होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पटना, गयाजी, बेगूसराय, नालंदा समेत समूचे दक्षिण बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। 4 जिलों में ऑरेंज, तो 9 में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक मॉनसून संबंधी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। उत्तर के मुकाबले दक्षिण बिहार में 19 जुलाई को ज्यादा तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बिहार से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक झारखंड एवं गंगा के मैदानी इलाकों वाले बंगाल से होकर एक ट्रफ गुजर रही है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा, उत्तरी झारखंड में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसका असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है। मॉनसून की ट्रफ लाइन पंजाब से यूपी-बिहार होते हुए झारखंड से होकर गुजर रही है।

पटना समेत दक्षिण बिहार में 19 जुलाई को भारी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 जुलाई को दक्षिण बिहार में मॉनसून संबंधी गतिविधियां तेज रहेंगी। बेगूसराय, गयाजी, जमुई और नवादा जिले में अत्यधिक भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को ही पटना, रोहतास, भोजपुर, नालंदा, जहानाबाद, किशनगंज, बक्सर, अरवल और शेखपुरा जिले में भी भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में पूरे दिन तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बूंदाबांदी की आशंका बनी रहेगी। खराब मौसम में लोगों से सावधान एवं सतर्क रहने की अपील की गई है।

पिछले 24 घंटे में मॉनसून और मौसम का हाल
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट की मानें तो बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर गयाजी, औरंगाबाद और पूर्णिया जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। जबकि बिहार के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बसे जिलों की अधिकतर जगहों और दक्षिण बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे का पानी गिरा।

4 डिग्री तक गिरेगा पारा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर पारा तेजी से गिरने की संभावना है। मॉनसून के सक्रिय रहने और झमाझम बारिश होने से दिन का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments