Friday, July 10, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबबारिश को लेकर अलर्ट! पंजाब के 5 जिलों में भारी वर्षा की...

बारिश को लेकर अलर्ट! पंजाब के 5 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, हिमाचल में टूरिस्टों के लिए एडवाइजरी

चंडीगढ़ 

पंजाब में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई थी, लेकिन अब तक इसके अनुरूप बारिश नहीं हुई है। इस वजह से गर्मी और उमस बनी हुई है। पंजाब जहां जुलाई में अब तक 3 फीसदी अधिक बारिश हुई, वहीं चंडीगढ़ में सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

हालांकि अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे चल रहा है। फरीदकोट में 38.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज (9 जुलाई) से अगले तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। लेकिन 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना है।

उधर, हिमाचल में मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इससे इन इलाकों में जलभराव, लैंडस्लाइड का डर है।

इसक अलावा बुधवार को मंडी में बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने पर पर्यटकों को नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैगल के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण पुराना एनएच बाधित हो गया।

बिजली की मांग 15,405 मेगावाट पहुंची
गर्मी और उमस के कारण पंजाब में बिजली की मांग 15,405 मेगावाट दर्ज की गई। इसमें 4,905 मेगावाट बिजली राज्य के अपने बिजलीघरों से बनी, जबकि 10,518 मेगावाट नेशनल ग्रिड से ली गई। फिलहाल सरकार अतिरिक्त बिजली खरीदकर मांग पूरी कर रही है। हालांकि ऐसी स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है।

अभी डेंजर लेवल से नीचे बांधों का जलस्तर
बीबीएमबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाखड़ा बांध में 39,834 क्यूसेक और पौंग बांध में 21,459 क्यूसेक पानी की आमद दर्ज की गई। वहीं, भाखड़ा बांध से 24,287 क्यूसेक और पौंग बांध से 17,219 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

वर्तमान में भाखड़ा बांध का जलस्तर 1,568.66 फीट और पौंग बांध का जलस्तर 1,318.96 फीट है, जो दोनों बांधों के निर्धारित अधिकतम जलस्तर से काफी नीचे है। भाखड़ा बांध का अधिकतम चेतावनी स्तर 1,680 फीट और पोंग बांध का 1,390 फीट निर्धारित है।

आज बारिश की संभावना है
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 9 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और ट्राईसिटी में मानसून सक्रिय रहेगा तथा कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके बाद 10 जुलाई से मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ेंगी और अगले दो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मौसम सामान्य से ठंडा और सुहावना बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments