Sunday, June 28, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबपंजाब में गर्मी के साथ उमस का डबल अटैक, लोग परेशान, कूलर...

पंजाब में गर्मी के साथ उमस का डबल अटैक, लोग परेशान, कूलर और पंखे भी फेल

अमृतसर.

शहर में भीषण गर्मी एवं उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। उमस के चलते घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही।

दिनभर गर्म हवाओं के साथ उमस ने लोगों को बेहाल रखा। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम नजर आए, जबकि एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की मांग में भी इजाफा हुआ। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओ.आर.एस. और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने, हल्के सूती कपड़े पहनने तथा धूप और उमस से बचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अत्यधिक उमस के कारण शरीर में पानी की कमी, थकान और हीट स्ट्रैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 39 डिग्री तापमान नोट किया गया। वहीं अगले कुछ दिनों तक उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। मजदूर वर्ग के लिए इस समय काम करना बड़ा मुश्किल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments