Friday, August 14, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशग्वालियर में 15 अगस्त की तैयारियां पूरी, SAF मैदान में विधानसभा अध्यक्ष...

ग्वालियर में 15 अगस्त की तैयारियां पूरी, SAF मैदान में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर फहराएंगे तिरंगा

ग्वालियर जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनेगा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 

एसएएफ मैदान पर होगा जिले के मुख्य समारोह का आयोजन 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का होगा सीधा प्रसारण 

मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष तोमर करेंगे ध्वजारोहण

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर होगा एसएएफ मैदान 

ग्वालियर 
 गौरवशाली भारतवर्ष का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले में हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस को जिले का मुख्य समारोह कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि तोमर प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे। 
    इस बार जिले के मुख्य समारोह में मुख्यंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण भी होगा। स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रातः 9:25 से 9:55 बजे संदेश वाचन किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण एसएएफ ग्वालियर में आयोजित होने जा रहे जिले के मुख्य समारोह में भी होगा। इसके बाद ग्वालियर के समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष तोमर ग्वालियर जिले के संक्षिप्त संदेश का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश सुनने के लिये एसएएफ मैदान पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गईं हैं। 
    जिले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर साल की तरह पारंपरिक ढंग से कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष तोमर द्वारा शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे भी खुले आसमान में छोड़े जायेंगे। इस दौरान हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगेंगे। सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियाँ, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड इत्यादि मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी देंगीं। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वीर नारियों, सैन्य कार्यवाहियों के दौरान घायल हुए साहसिक सैनिकों एवं लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान किया जायेगा। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जायेगा। 

मुख्य अतिथि तोमर हिन्दी विद्यापीठ स्कूल के बच्चों के साथ करेंगे मध्यान्ह भोजन

    विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह तोमर एसएएफ मैदान पर मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन के बाद बेटी बचाओ तिराहा के समीप तिलकनगर कम्पू स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिन्दी विद्यापीठ पहुँचेंगे। तोमर यहाँ पर स्कूली बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होकर सुरूचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। 

जगह-जगह मनेगा स्वतंत्रता का उत्सव  

    स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में जगह-जगह स्वतंत्रता का उत्सव मनेगा और पूरी शान के साथ तिरंगा लहराया जायेगा। इस दिन नगर निगम, जिला पंचायत सहित जिले की सभी जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक समारोहपूर्वक स्वतंत्रता की 79वी वर्षगाँठ मनाई जायेगी। इसी तरह सभी शासकीय अर्द्धशासकीय भवनों पर कार्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा तथा “राष्ट्रगान” का सामूहिक गायन होगा। 

राजस्व भवन में संभागीय कमिश्नर एवं कलेक्ट्रेट में कलेक्टर फहरायेंगी राष्ट्रध्वज 

    नवीन राजस्व भवन परिसर में संभागीय आयुक्त मनोज खत्री प्रात: 8.10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसी तरह नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में प्रात: लगभग 7.45 बजे कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ध्वजारोहण करेंगीं। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments