Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Homeखेलसेंट लुइस शतरंज में प्रगनानंद का जलवा, 12 अंकों के साथ शीर्ष...

सेंट लुइस शतरंज में प्रगनानंद का जलवा, 12 अंकों के साथ शीर्ष पर

सेंट लुइस
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 में से 12 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने इसके साथ ही वर्ष के अंत में होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें भी कायम रखी हैं।

विश्व चैंपियनशिप 2026 की दौड़ से बाहर हो चुके प्रगनानंद ने नौ दौर के रैपिड मुकाबलों में बेहतरीन तकनीक, सटीक चालों और जीत के जज्बे का परिचय दिया। हालांकि उन्हें के नौवें और अंतिम दौर में नीदरलैंड्स के ग्रैंडमास्टर जार्डन वान फोरेस्ट से हार का सामना करना पड़ा, फिर भी वह एक अंक की बढ़त के साथ शीर्ष पर बने रहे।

उन्होंने उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव (11 अंक) को पीछे छोड़ा, जो इस वर्ष विश्व चैंपियनशिप मुकाबले में डी. गुकेश को चुनौती देंगे। प्रतियोगिता का परिणाम केवल रैपिड वर्ग से तय नहीं होगा। अब 18 ब्लिट्ज मुकाबले खेले जाएंगे, जिनके बाद कुल विजेता का फैसला होगा।

प्रगनानंद ने रैपिड वर्ग में चार जीत, चार ड्रा और एक हार के साथ कुल 12 अंक जुटाए। अब उनका पूरा ध्यान 18 दौर के ब्लिट्ज मुकाबलों पर होगा, जहां प्रत्येक जीत के लिए एक अंक मिलेगा। सिंदारोव 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अमेरिका के वेस्ली सो 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इनके बाद अमेरिका के लेवोन अरोनियन, नीदरलैंड्स के अनीश गिरी, क्यूबा मूल के अमेरिकी लेनियर डोमिंगेज पेरेज और जर्मनी के विन्सेंट कीमर नौ-नौ अंकों के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं। दस खिलाड़ियों की राउंड-राबिन प्रतियोगिता के बाद प्रतिष्ठित सिंकफील्ड कप खेला जाएगा, जो क्लासिकल प्रारूप में आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments