Friday, September 11, 2026
Google search engine
Homeअध्यात्मबालकनी में ये 5 पौधे लगाएं, वास्तु के अनुसार घर में आएगी...

बालकनी में ये 5 पौधे लगाएं, वास्तु के अनुसार घर में आएगी सुख-समृद्धि

घर की खूबसूरती और ताजगी बढ़ाने के लिए बालकनी सबसे बेहतरीन जगह होती है. लोग यहां अपनी पसंद के कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं ताकि एक पॉजिटिव और खुशनुमा माहौल मिल सके. हालांकि, वास्तु शास्त्र के नजरिए से बालकनी में पौधे रखना सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर घर की ऊर्जा और सुख-समृद्धि पर भी पड़ता है. वास्तु के जानकारों के अनुसार, अगर बालकनी में सही पौधे सही दिशा में रखे जाएं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है.  कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार बालकनी के लिए कौन-से पौधे सबसे उत्तम माने जाते हैं.  इन्हें किस दिशा में रखना चाहिए:

तुलसी का पौधा: सनातन धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है. वास्तु नियमों के अनुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा बालकनी की उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखना चाहिए. इसे सही दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है . घर-परिवार में सुख-शांति व सकारात्मकता बनी रहती है.

मनी प्लांट: घर में आर्थिक तरक्की और बरकत बनाए रखने के लिए मनी प्लांट को बहुत कारगर माना जाता है. यदि आप इसे बालकनी में लगा रहे हैं, तो इसके लिए दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) का चुनाव करें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसकी बेल नीचे की ओर न लटके, बल्कि ऊपर की तरफ चढ़े, क्योंकि ऊपर की ओर बढ़ता मनी प्लांट प्रगति का प्रतीक माना जाता है.

लकी बैम्बू (Lucky Bamboo): वास्तु शास्त्र में लकी बैम्बू को सौभाग्य और सकारात्मकता लाने वाला पौधा माना गया है. इसे हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है. आप इसे एक छोटे गमले या कांच के साफ बाउल में पानी भरकर रख सकते हैं, जिससे घर का माहौल हमेशा ऊर्जावान रहता है.

शमी का पौधा: शनि देव और भगवान शिव को प्रिय शमी का पौधा घर के वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है. वास्तु के अनुसार शमी के पौधे को बालकनी के पश्चिम या उत्तर-पश्चिम हिस्से में रखना सबसे अच्छा माना गया है. मान्यता है कि इससे घर का क्लेश और मानसिक तनाव कम होता है, बस इस बात का ध्यान रखें कि इसके आसपास साफ-सफाई बनी रहे.

अपराजिता का पौधा: नीले और खूबसूरत फूलों वाली अपराजिता की बेल को घर में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है.इसे बालकनी की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ फल देता है.वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे के प्रभाव से आर्थिक स्थिति सुधरती है. लंबे समय से अटके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments