Monday, August 10, 2026
Google search engine
HomeदेशNTA को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी, 'Build New NTA'...

NTA को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी, ‘Build New NTA’ के तहत निकलेगी नई भर्तियां

 नई दिल्ली

परीक्षा की सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, पारदर्शिता और कामकाज को लेकर NTA पर कई सालों से सवाल उठते रहे हैं. अब NTA अपने काम में सुधार करने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साइबर सिक्योरिटी, सतर्कता, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, रिसर्च, डेटा और कम्युनिकेशन जैसे कई क्षेत्रों में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. NTA देश की बड़ी परीक्षाएं जैसे JEE Main, NEET UG, CUET और UGC NET का आयोजन करता है. एजेंसी ने इस नए भर्ती अभियान को “Build New NTA” नाम दिया है.  इसके जरिए अनुभवी प्रोफेशनल्स, रिसर्चर्स और युवाओं को NTA की टीम में शामिल किया जाएगा. यह कदम NEET-UG विवाद और NTA की ओर से 3 मई की परीक्षा को रद्द करके दोबारा आयोजित करने के फैसले के बाद लिया गया है। 

NTA को नए टीम की जरूरत
बता दें कि NTA की इस नई भर्ती के तहत अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स को शामिल किया जाएगा. एजेंसी ने 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर महाप्रबंधक (GM) के लेवल पर भर्ती के लिए 4 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों में मूल्यांकन, रिसर्च और साइकोमेट्रिक्स, टेस्ट सेंटर नेटवर्क और संचालन. सूचना सुरक्षा और सतर्कता, जांच और फोरेंसिक को शामिल किया गया है. टेस्ट सेंटर नेटवर्क और संचालन के GM की जिम्मेदारी देश के 500 से ज्यादा शहरों और कुछ विदेशी जगहों पर मौजूद NTA के परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था संभालना होगा. इसमें परीक्षा केंद्रों की गुणवत्ता, क्षमता और मानकों का ध्यान रखना शामिल है।  

इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी के GM (CISO) NTA की साइबर सुरक्षा संभालेंगे. वहीं, विजिलेंस, जांच और फोरेंसिक के GM आंतरिक जांच, सतर्कता और डिजिटल फोरेंसिक का काम देखेंगे. इन चीजों से साफ समझ आ रहा है कि NTA केवल परीक्षा कराने के लिए कर्मचारी नहीं रख रहा है, बल्कि परीक्षा की सुरक्षा, व्यवस्था और निष्पक्षता को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों की भर्ती कर रहा है। 

क्यों खास हैं NTA की नई भर्ती 
NTA में ये भर्तियां ऐसे समय में हो रही हैं, जब पेपर की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, टेक्नोलॉजी और जानकारी देने के तरीके को लेकर कई सवाल उठ चुके हैं. ऐसे में नई भर्तियों के तहत उनका मकसद इन कमियों को दूर करना है. CISO का काम साइबर सुरक्षा को मजबूत करना होगा. वहीं, सतर्कता, जांच और फोरेंसिक टीम किसी भी गड़बड़ी की जांच और डिजिटल सबूतों पर काम करेगी. इसके साथ ही टेस्ट सेंटर नेटवर्क और ऑपरेशन टीम देशभर के परीक्षा केंद्रों पर अपनी नजर बनाई रखेंगी. कुल मिलाकर, NTA इन नई भर्तियों के जरिए परीक्षा की सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और निगरानी को मजबूत करना चाहता है। 

डेटा और रिसर्च पर भी दे रहा है ध्यान 
NTA में हो रही नई भर्ती केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है. एजेंसी रिसर्च और डेटा के क्षेत्र में भी लोगों को भर्ती कर रही है. NTA ऐसे रिसर्चर की तलाश कर रहा है, जो सही जानकारी और डेटा के आधार पर रिसर्च करने का तरीका तैयार कर सके.  इससे NTA को अपने फैसले, प्लानिंग और कामकाज बेहतर करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही NTA डेटा एनालिस्ट और मीडिया मॉनिटरिंग से जुड़े पद पर भी भर्ती कर रहा है. इनका काम मीडिया में NTA से जुड़ी खबरों, लोगों की राय और नए मुद्दों पर नजर रखना होगा. इसका मतलब है कि NTA अब डेटा और लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर समस्याओं को पहले पहचानने और समय रहते कार्रवाई करने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। 

16 युवा पेशेवर होंगे शामिल 
यह भर्ती सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों के लिए नहीं है. NTA ने UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 युवा प्रोफेशनल्स के लिए भी पद निकाले हैं. NTA की ओर से इस तरह की यह पहली पहल है. इन पदों में अकादमिक रिसर्च, कानूनी रिसर्च, वित्त और लेखा जैसे क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा. संबंधित पोस्टग्रेजुएट डिग्री या प्रोफेशनल योग्यता वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. इस तरह NTA की भर्ती में अनुभवी अधिकारी, अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ और करियर की शुरुआत करने वाले युवा शोधकर्ता सभी के लिए मौके हैं। 

21 अगस्त है लास्ट डेट 
इन नए पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है. NTA से जुड़े नोटिस के मुताबिक, इन प्रोफेशनल पदों पर मिलने वाली सैलरी उम्मीदवारों के अनुभव और इंडस्ट्री में चल रहे मानकों के हिसाब से तय की जाएगी.जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें NTA के आधिकारिक भर्ती नोटिस में अपने पद की योग्यता, पात्रता और आवेदन करने के तरीके की जानकारी जरूर देखनी चाहिए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments