Friday, August 28, 2026
Google search engine
Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की राह आसान, UPTET 2026 में 13...

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की राह आसान, UPTET 2026 में 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पास

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 60 जनपदों के 955 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा का सफल आयोजन

लखनऊ
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) विज्ञापन संख्या 01/2026 का परिणाम  घोषित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि UPTET 2026 की लिखित परीक्षा दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को दो-दो पालियों तथा दिनांक 04 जुलाई 2026 को एक पाली, इस प्रकार कुल 05 पालियों (03 पाली उच्च प्राथमिक स्तर एवं 02 पाली प्राथमिक स्तर) में प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न कराई गई थी।

इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की अत्यधिक संख्या (19,94,661) होने के दृष्टिगत परीक्षा 03 दिवसों की पांच पालियों में सम्पन्न करायी गयी थी। विज्ञापन के बिन्दु 09 में उल्लिखित तुलनात्मक मूल्यांकन (नॉर्मलाइजेशन) की प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए परिणाम तैयार किया गया है। प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 7,13,648 अभ्यर्थियों में से 80.07 प्रतिशत अर्थात 5,71,435 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 10,57,021 अभ्यर्थियों में से 71.85 प्रतिशत अर्थात 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। कार्यरत शिक्षकों में प्राथमिक स्तर पर सम्मिलित कुल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 76.29 प्रतिशत अर्थात 93,387 तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर सम्मिलित कुल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 77.45 प्रतिशत अर्थात 1,13,384 कार्यरत शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है। चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर अभ्यर्थियों द्वारा देखा जा सकता है।

चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग ने 19  लाख से अधिक अभ्यर्थियों वाली इस विशाल परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया है। विज्ञापन में पूर्व से निर्धारित तुलनात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया का पालन करते हुए परिणाम तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments