Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशबाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई...

बाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई ओपन क्विज और रेस्क्यू वर्कशॉप

भोपाल 

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बाघ सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों में बाघ संरक्षण एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को 'ओपन क्विज' एवं 'रेस्क्यू कार्यशाला' का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 22 जुलाई से 28 जुलाई तक बाघ सप्ताह के अंतर्गत भोपाल के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को जागरुक बनाने के‘मध्यप्रदेश में बाघ’ थीम पर विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं।

वन विहार में नवीन हाई स्कूल (25वीं बटालियन) में आयोजित ओपन क्विज प्रतियोगिता में वन्यजीव विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बाघों के जीवन, व्यवहार एवं संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से परिचित कराया। ‘मध्यप्रदेश में बाघ’ थीम पर आयोजित क्विज में बिद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के विजेताओं को कैप, बटन बैज एवं मग प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वन विहार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इसी क्रम में वन विहार परिसर में रेस्क्यू कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी (भोपाल) और शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (एमवीएम) के 56 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. हमजा फारूकी एवं उनके सहयोगी श्री दिलीप बाथम ने वन्यजीव रेस्क्यू के दौरान उपयोग में आने वाले आधुनिक उपकरणों, तकनीकों एवं सुरक्षा उपायों की व्यावहारिक जानकारी दी। सहायक संचालक वन विहार डॉ. हक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बाघ संरक्षण के महत्व से जोड़ना तथा वन्यजीव प्रबंधन एवं रेस्क्यू कार्यों में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना था।

25 जुलाई को होंगे विशेष कार्यक्रम

बाघ सप्ताह के अंतर्गत 25 जुलाई को प्रातः 7:30 बजे से 10:30 बजे तक महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए "सामान्य परिचय: बाघ व उनका अस्तित्व" विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को वन विहार का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे वे प्राकृतिक आवास में वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों को निकट से समझ सकें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments