Sunday, June 7, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबअब एक टिकट में 5 दिन का रोमांच, भारत-अफगानिस्तान टेस्ट को लेकर...

अब एक टिकट में 5 दिन का रोमांच, भारत-अफगानिस्तान टेस्ट को लेकर बड़ा ऐलान

चंडीगढ़/न्यू चंडीगढ़.

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 से 10 जून तक खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने टिकटों की कीमतों की घोषणा कर दी है। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

घोषित दरों के अनुसार दक्षिणी अपर टियर के सामान्य दर्शक टिकट की कीमत 250 रुपये रखी गई है। वहीं साउथ पवेलियन-ए के टिकट 2,000 रुपये और हरभजन सिंह पवेलियन-बी के टिकट 2,500 रुपये में उपलब्ध होंगे। कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट 4,000 रुपये से शुरू होंगे, जबकि प्रीमियम एसी लाउंज (लेवल-1) का टिकट 10,000 रुपये रखा गया है। इस श्रेणी के टिकट धारकों को मैच के दौरान भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि एक बार खरीदा गया टिकट पूरे पांच दिनों के टेस्ट मैच के लिए मान्य रहेगा। दर्शकों को प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। टिकटों की आंशिक ऑनलाइन बिक्री भी शुरू हो चुकी है।

इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। दोनों टीमों के मंगलवार से स्टेडियम में अभ्यास सत्र शुरू करने की संभावना है। क्रिकेट प्रशंसकों में इस मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि मुल्लांपुर के इस विश्वस्तरीय स्टेडियम में पहली बार भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments