Thursday, June 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedNCIIPC इंटर्नशिप 2026: साइबर सिक्योरिटी में 3-6 महीने का अवसर, आवेदन 23...

NCIIPC इंटर्नशिप 2026: साइबर सिक्योरिटी में 3-6 महीने का अवसर, आवेदन 23 जून तक

देश के अलग-अलग इंस्टीट्यूट्स और एजेंसी अक्सर लोगों को खुद से जुड़ने का मौका देती हैं। इंटर्नशिप भी एक ऐसी ही अपॉर्चुनिटी होती है, जिसके जरिए कैंडिडेट्स एक्सपर्ट की देखरेख में काम सीखते हैं और असल दुनिया का अनुभव हासिल करते हैं। जिन स्टूडेंट्स की साइबर सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी में रुचि है, उनके लिए बढ़िया अवसर आया है। नेशनल क्रिटिकल इनफॉर्मेशन इनफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर (NCIIPC) ने नए इंटर्नशिप प्रोग्राम का ऐलान किया है। इस इंटर्नशिप के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को सीधे एजेंसी में ट्रेनिंग मिलेगी।

नेशनल क्रिटिकल इनफॉर्मेशन इनफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर (NCIIPC) भारत सरकार की प्रमुख नेशनल एजेंसियों में शामिल है, जो देश के इनफॉर्मेशन इनफ्रास्ट्रक्चर को साइबर हमलों से बचाने का काम करती है। इस इंटर्नशिप में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च, थ्रेट एनालाइसिस एंड मॉनिटरिंग, सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रोजेक्ट आदि पर काम करेंगे। जो स्टूडेंट्स आगे साइबर सिक्योरिटी में करियर बनाना चाहते हैं, खासकर उनके लिए यह इंटर्नशिप बड़ा मौका हो सकती है।

NCIIPC Internship 2026: लास्ट डेट
इंटर्नशिप     NCIIPC               इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026
इंटर्नशिप की अवधि                 3-6 महीने
ऑफिशियल वेबसाइट               nciipc.gov.in
इंटर्नशिप कब से शुरू होगी?      1 अगस्त 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट       23 जून 2026

कौन अप्लाई कर सकता है?
एनसीआईआईपीसी के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में स्टूडेंट्स, यंग प्रोफेशनल अप्लाई कर सकते हैं। इनके अलावा टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बनने के इच्छुक और फ्यूचर डिजिटस लीडर्स को भी शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है। यह इंटर्नशिप खासतौर से इन लोगों को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन की गई है

NCIIPC इंटर्नशिप में क्या सीखने को मिलेगा?
    साइबर सिक्योरिटी में रिसर्च
    थ्रेट एनालाइसिस और उनकी मॉनिटरिंग करना
    उभरती हुई नई टेक्नोलॉजी और उनसे जुड़े साइबर अपराध
    सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रोजेक्ट
    कोलेबोरेटिंग लर्निंग एनवायरमेंट
    बतौर इंटर्न आप साइबर सिक्योरिटी को लेकर जागरुक होंगे
    रिसर्च और एनालिटिक्स से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान होगा।
    आपके आइडियाज को एक प्लेटफॉर्म मिलेगा।

NCIIPC इंटर्नशिप में कैसे अप्लाई करें?
यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 1 अगस्त से शुरू होगा। जिसमें जो भी स्टूडेट्स पार्टिसिपेट करना चाहते हैं, उन्हें अपना अपडेट किया हुआ सीवी और सभी डॉक्यूमेंट्स helpdesk2@nciipc.gov.in पर ईमेल करना होगा। सीवी भेजने के लिए एजेंसी ने अंतिम तिथि 23 जून 2026 तक का समय दिया है। प्राप्त हुए आवेदन के आधार पर कैंडिडेट्स को इंटर्नशिप के लिए शॉर्टिलिस्ट किया जाएगा। सेलेक्ट हुए लोगों को उनकी ईमेल या मोबाइल नंबर पर इसकी जानकारी दी जाएगी। ऐसे में अपने सीवी में वही में ये दोनों डिटेल्स बिल्कुल सही भरें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए आपको एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
वर्षा यादव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments