Tuesday, August 18, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशशिवपुरी के MP Transco टेस्टिंग डिवीजन ने मारी बाजी, राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट...

शिवपुरी के MP Transco टेस्टिंग डिवीजन ने मारी बाजी, राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी से सम्मानित

एम.पी. ट्रांसको शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को मिली राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी

भोपाल 

मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करते हुए राज्य स्तरीय सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन ट्रॉफी हासिल की है। यह सम्मान वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, दक्षता, कार्यकुशलता एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की विद्युत कंपनियों के मुख्यालय जबलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में कार्यपालन अभियंता अजीत वर्मा ने शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन की ओर से यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया । पुरस्कार मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी एवं समारोह के विशेष अतिथि ‍एम.पी. ट्रांसको के सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक तथा ट्रांसमिशन क्षेत्र के विशेषज्ञ स्वराज शर्मा ने प्रदान की।

नियमित कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रशिक्षण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को यह उपलब्धि प्रदेश के 45 सभी ट्रांसमिशन टेस्टिंग डिवीजनों के बीच नियमित तकनीकी कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सतत प्रशिक्षण, कार्यकुशलता एवं तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्राप्त हुई है। डिवीजन द्वारा अपने नियमित परीक्षण एवं तकनीकी दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के साथ कर्मचारियों के कौशल विकास और सतत प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों को भी मूल्यांकन के दौरान विशेष महत्व मिला।

उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को मिला सम्मान

एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी शिवपुरी टेस्टिंग डिवीजन को बधाई देते हुये कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि शिवपुरी डिवीजन की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, टीम भावना, तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments