Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डबिहार को स्टील हब बनाने की दिशा में 51 हजार करोड़ रुपये...

बिहार को स्टील हब बनाने की दिशा में 51 हजार करोड़ रुपये निवेश के एमओयू

पटना
 बिहार में इस्पात, कपड़ा और परमाणु उर्जा क्षेत्र में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को लोकसेवक आवास में आयोजित समारोह में उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच लगभग 51600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को देश के प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टील, टेक्सटाइल, क्लीन एवं परमाणु ऊर्जा, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देकर राज्य में रोजगार, उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार तथा समृद्ध और विकसित बिहार के संकल्प को साकार किया जाएगा। राज्य में स्टील एवं मेटल आधारित उद्योगों के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में बड़ी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

मिशन मोड में होगा काम
मुख्यमंत्री ने विभागों को आपसी समन्वय और मिशन मोड में काम करने पर जोर देते हुए कहा कि एमओयू केवल निवेश प्रस्ताव तक सीमित न रहे। परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाए तथा निवेशकों को सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इसके विस्तार से किसानों को बेहतर बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य एवं फार्मा सेक्टर में भी निवेश की संभावनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बिहार के पास विशाल बाजार, युवा मानव संसाधन हैं। निवेशकों के विश्वास, सरकार की नीतियों और बेहतर आधारभूत संरचना के बल पर बिहार को औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में लाएंगे।

‘बिहार को बनाएं और भरोसा करें’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्ड एंड विलीव (बिहार को बनाएं और भरोसा करें) बिहार के औद्योगिक विकास का मूल मंत्र होगा। उन्होंने एमओयू पर हस्ताक्षर के पूर्व बिहार बिजनेस कनेक्ट 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से देश-विदेश के प्रमुख औद्योगिक समूहों और निवेशकों को बिहार में उपलब्ध अवसरों से जोडने तथा राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

कंपनी का नाम क्षेत्र निवेश (करोड़ रुपये)
1. श्याम स्टील इस्पात 5,000

2. शाकंभरी इस्पात एंड पावर इस्पात 5,000

3. नक्षित आयरन एंड स्टील इस्पात 6,836

4. श्रीलंगटा बाबा मेटल्स एंड पावर इस्पात 5,500

5. अंकुर स्टील इस्पात 6,000

6. श्रीसमृद्धि स्टील इस्पात 290

7. ग्लोबल रिनिवेबल एडवांस्ड क्लीन एनर्जी (ग्रेस) न्यूक्लियर एनर्जी 22,500

8. क्रियेटिव ग्रुप वस्त्र 250

9. भारत साइंस एंड इनोवेशन विज्ञान एवं नवाचार 200

10. अनुभव एपरेल्स वस्त्र उद्योग 50

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments