Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यदिल्ली से रैपिड रेल नेटवर्क का मेगा प्लान! 6 रूट पर नमो...

दिल्ली से रैपिड रेल नेटवर्क का मेगा प्लान! 6 रूट पर नमो भारत, 4 राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

पलवल

दिल्ली को बुलेट ट्रेन के साथ नमो भारत रैपिड रेल का भी बड़ा हब बनाने की तैयारी है. दिल्ली NCR के बड़े शहरों को जोड़ने के लिए NCRTC 8 नमो भारत ट्रेनों के लिए रैपिड रेल कॉरिडोर (RRTS) बना रही है. इसमें पहले फेज में दिल्ली के सराय काले खां से 3 प्रमुख कॉरिडोर निकलेंगे. जबकि भविष्य में दूसरे चरण में तीन और रैपिड रेल रूट दिल्ली से निकलेंगे. दिल्ली से हरियाणा के गुरुग्राम-अलवर और पानीपत-करनाल रूट पर प्राथमिकता में काम चल रहा है. आगे चलकर हरियाणा के बल्लभगढ़-पलवल, यूपी में शाहदरा-बड़ौत रूट पर भी नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। 

1. दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का ऋषिकेश तक एक्सटेंशन
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर  (Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS) देश का पहला नमो भारत कॉरिडोर बन चुका है, जिसका केंद्र सराय काले खां है.  दिल्ली में 14 किमी, यूपी में 68 किमी का रूट है. सराय काले खां, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद और मेरठ जैसे नए सेंटर हैं. सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार दिल्ली मेट्रो और बस टर्मिनल से भी जुड़े हैं. मेरठ से आगे इस रूट को मुजफ्फरनगर, आईआईटी रुड़की होते हुए ऋषिकेश, हरिद्वार तक ले जाने की कवायद शुरू की गई है. हालांकि अभी इसकी डीपीआर फाइनल होना बाकी है। 

2. दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर कॉरिडोर 
दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर कॉरिडोर दिल्ली को हरियाणा और राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र नीमराना और अलवर से जोड़ेगा. 164 किमी लंबा रूट तीन चरणों में बनेगा. सराय काले खां, आईएनए, मुनिरका, आईजीआई एयरपोर्ट एरोसिटी, उद्योग विहार, सेक्टर-17 गुरुग्राम, गुरुग्राम के राजीव चौक, खेडकी दौला, मानेसर, धारूहेड़ा, बावल, शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ और अलवर इसमें शामिल है. दिल्ली एयरपोर्ट (एरोसिटी) पर नमो भारत का भूमिगत स्टेशन बनेगा। 

3. दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर 
दिल्ली-पानीपत नमो भारत कॉरिडोर को दिल्ली को हरियाणा के सोनीपत और पानीपत से जोड़ेगा. 103 किमी में सराय काले खां, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुराड़ी, मुकरबा चौक, नरेला, कुंडली, केएमपी इंटरचेंज, गनौर, समालखा और पानीपत कनेक्ट होगा. कश्मीरी गेट और इंद्रप्रस्थ पर दिल्ली मेट्रो और बस टर्मिनलों के साथ मल्टी-मॉडल हब होगा. दिल्ली के नरेला और हरियाणा के सोनीपत-पानीपत इंडस्ट्रियल बेल्ट को इससे कनेक्टिविटी मिलेगी। 

गाजियाबाद- नोएडा एयरपोर्ट लिंक
गाजियाबाद जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर गाजियाबाद (साहिबाबाद, गाजियाबाद RRTS स्टेशन) से ग्रेटर नोएडा होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर तक जाएगा. ये 72 किमी का रैपिड रेल रूट होगा. इससे दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ दोनों तरफ से यात्री आसानी से जेवर एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। 

दिल्ली-एनसीआर में भविष्य में 5 और कॉरिडोर का प्रस्ताव 

1. दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल नमो भारत कॉरिडोर
(Delhi-Faridabad-Ballabgarh-Palwal)
2. दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत नमो भारत कॉरिडोर
(Delhi-Shahadra-Baraut)
3. गाजियाबाद-खुर्जा नमो भारत कॉरिडोर
(Ghaziabad-Khurja)
4. दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक रैपिड रेल कॉरिडोर
Delhi-Bahadurgarh-Rohtak
5. गाजियाबाद-हापुड़ नमो भारत कॉरिडोर
(Ghaziabad-Hapur)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments