Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलखाना खजानातंदूर के बिना घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गार्लिक नान, जानें आसान...

तंदूर के बिना घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गार्लिक नान, जानें आसान तरीका

 अगर आप रोज खाए जाने वाली रोटी की जगह कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो गार्लिक नान आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आमतौर पर गार्लिक नान तंदूर में बनाया जाता है, जिससे इसमें हल्का स्मोकी फ्लेवर आता है. लेकिन अगर आपके घर में तंदूर नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.

कुछ आसान टिप्स और सही तरीके की मदद से आप तवे पर भी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट और टेस्टी गार्लिक नान बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर  गार्लिक नान कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1/2 कप मैदा (या 1 कप मैदा और 1/2 कप आटा)
1/2 छोटा चम्मच इंस्टेंट ड्राई यीस्ट
1 बड़ा चम्मच दही
1/3 कप दूध
1/2 छोटा चम्मच चीनी
1 बड़ा चम्मच तेल
2 बड़ें चम्मच बारीक कटा लहसुन
3 बड़ें चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
1/2 कप गुनगुना पानी
बटर, सर्व करने के लिए

घर पर गार्लिक नान बनाएं कैसे?
    गार्लिक नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में इंस्टेंट ड्राई यीस्ट, चीनी और गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. अगर मिश्रण में झाग बनने लगे तो समझिए यीस्ट एक्टिव हो चुका है. अगर झाग न बने तो नया यीस्ट लेकर दोबारा मिश्रण तैयार करें.
    अब एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें. इसमें दही, तेल और नमक डालकर मिला दें. इसके बाद तैयार किया हुआ यीस्ट का मिश्रण डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें.
    आटे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर इसे गीले कपड़े या ढक्कन से ढक दें. इसे लगभग 1 से 1½ घंटे तक किसी हल्की गर्म जगह पर रखें, ताकि आटा अच्छी तरह फूल जाए.
    जब आटा फूल जाए तो उसे हल्का-सा दोबारा गूंथ लें और बराबर आकार की लोइयां बना लें. लोइयों को 30 मिनट के लिए ढककर रख दें.
    अब एक लोई को हल्का-सा बेलकर अंडाकार आकार दें. इसके ऊपर बारीक कटा लहसुन और हरा धनिया डालें और हल्के हाथ से दबा दें, ताकि वह नान पर अच्छी तरह चिपक जाए.
    अब नान को पलटें और दूसरी तरफ थोड़ा पानी लगा दें. गर्म लोहे के तवे पर पानी लगी सतह की ओर से नान चिपका दें. जब नान तवे पर अच्छी तरह चिपक जाए तो तवे को उल्टा करके सीधे गैस की आंच पर रखें. लगभग एक मिनट में नान फूल जाएगा और ऊपर से सुनहरा हो जाएगा.
    तैयार नान को तवे से निकालें, ऊपर से बटर लगाएं और गरमा-गरम दाल मखनी, पनीर, छोले या अपनी पसंद की किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व करें.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments