Monday, June 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedNEET री-एग्जाम से पहले बड़ी परेशानी, एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ी परेशानी, एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट ने छोड़ा साथ

नई दिल्ली

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को NEET UG री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इसी बीच कई NEET कैंडिडेट्स को अपने री-नीट एडमिट कार्ड एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. स्टूडेंट्स का कहना है कि जब वे अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स डालते हैं तो वेबसाइट या तो अंडर मेंटेनेंस मैसेज दिखा रही है या एक खाली पेज दिखा रही है. इससे पहले, NTA ने बताया था कि पोर्टल पर ज़्यादा ट्रैफिक होने से बैंक डिटेल वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान टेक्निकल दिक्कतें आ सकती हैं. NTA की गाइडलाइंस के मुताबिक, कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले रिफंड प्रोसेस के लिए अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स वेरिफाई करनी होंगी। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार NEET UG 2026 परीक्षा के लिए लगभग 4 लाख उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं. NTA ने कहा,  हमें पता है कि आपमें से कुछ लोगों को एडमिट कार्ड पाने में तकनीकी दिक्कतों या सर्वर की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हमारी टीमें इन सभी समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रही हैं. हम आपके साथ हैं और यह पक्का करेंगे कि बहुत जल्द सभी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड मिल जाएं. किसी भी तरह की असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments