Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा हादसा, मछुआरे का शव मिला, मासूम समेत...

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा हादसा, मछुआरे का शव मिला, मासूम समेत 2 का नहीं लगा सुराग

धमतरी.

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है. सिहावा थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं. एक ओर उफनते एनीकट में बहने से एक मछुआरे की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर चौथी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है.

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी लापता होने की सूचना है. इन घटनाओं ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, घोटगांव निवासी धनंजय तेता मछली पकड़ने के लिए सेमरा एनीकट गए हुए थे. इसी दौरान अचानक एनीकट का जलस्तर बढ़ गया और रपटे पर पानी का तेज बहाव आ गया. तेज बहाव की चपेट में आने से धनंजय बह गए और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. दो दिन की मशक्कत के बाद धनंजय का शव बरामद किया गया. वहीं सिरसिदा गांव का रहने वाला चौथी कक्षा का छात्र खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. घटना को 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस और प्रशासन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं.

बाढ़ की इस आपदा के चपेट में एक अन्य व्यक्ति भी लापता बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन सभी मामलों की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रहा है. लापता छात्र के मामले में आशंका यह जताई जा रही है कि वह भी उफनते नदी नालों के तेज बहाव की चपेट में आ गया होगा. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस लापता हुए बच्चे और एक अन्य व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है. हर संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments