Monday, September 7, 2026
Google search engine
Homeबिज़नेससोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, गोल्ड ₹40 हजार और सिल्वर ₹1.83...

सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, गोल्ड ₹40 हजार और सिल्वर ₹1.83 लाख तक सस्ता; चेक करें भाव

इंदौर 

 2026  अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो खरीदारी के लिए गहनों की दुकान पर जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर जान लें. हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार ,7 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतों में हलचल जारी  रहने वाली है.राहत की बात यह है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही सोने का भाव ₹503 टूटकर ₹1,52,264 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं चांदी भी ₹771 गिरकर ₹2,36,887 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। 

अगर ऑल-टाइम हाई से तुलना करें, तो 29 जनवरी 2026 को ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाने वाली चांदी अपने हाई लेवल से करीब ₹1.83 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है.इसी तरह सोना भी अपने ₹1.93 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई से लगभग ₹40,700 रुपये नीचे आ चुका है। 

 इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 0.5% गिरकर $4,405.47 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में भी इसमें 1% की गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाला U.S. गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.5% की कमजोरी के साथ $4,452.20 प्रति औंस पर बना हुआ था. स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) 0.2% की हल्की गिरावट के साथ $66.03 प्रति औंस के स्तर पर आ गई। 

जानें दिल्ली, मुंबई से चेन्नई तक 1 किलो का ताजा भाव
राजधानी दिल्ली में आज  चांदी का भाव ₹2,36,330 प्रति किलो है. देश के प्रमुख महानगरों में आज दिल्ली में चांदी सबसे किफायती रेट पर मिल रही है। 

    मुंबई में आज 1 किलो फाइन चांदी की कीमत ₹2,36,740 दर्ज की गई है.
    चेन्नई के सर्राफा बाजार में आज चांदी का रेट ₹2,37,430 पर पहुंच गया है.
    कोलकाता में आज 1 किलो  चांदी का भाव ₹2,36,420 बना हुआ है.
    बेंगलुरु में आज चांदी ₹2,36,920 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है.
    हैदराबाद के बाजार में आज 1 किलो  चांदी की कीमत ₹2,37,110 दर्ज की गई है। 
     
हफ्तेभर में 1% सस्ती हुई चांदी,चेन्नई में सबसे महंगी तो दिल्ली में मिली सबसे सस्ती

बीते एक हफ्ते में चांदी के दामों में करीब 1% की गिरावट आई है, हालांकि सालाना आधार पर इसमें 90% से ज्यादा का मजबूत रिटर्न दर्ज किया गया है. आज चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बिक रही है, जबकि दिल्ली में रेट सबसे कम दर्ज किए गए हैं। 

चांदी आज कितनी सस्ती हुई?
सर्राफा बाजार में आज यानी सोमवार (7 सितंबर) को चांदी की कीमतों में गिरवाट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के मुताबिक, आज फाइन चांदी (Silver 999) का भाव ₹2,37,170 प्रति किलो दर्ज किया गया है, जबकि स्टर्लिंग चांदी (Silver 925) ₹2,19,382 प्रति किलो पर बनी हुई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments