Friday, August 14, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशबरगी बांध पर बड़ा अलर्ट! 78% से ज्यादा भर चुका डैम, कभी...

बरगी बांध पर बड़ा अलर्ट! 78% से ज्यादा भर चुका डैम, कभी भी खुल सकते हैं गेट; घाटों से दूर रहने की अपील

जबलपुर 

पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश होने के कारण नर्मदा नदी उफान पर है। ऐसे में रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना के बरगी जलाशय का जलस्तर भी बढ़ रहा है। जिसे नियंत्रित करने के लिए बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। 

बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह के अनुसार शुक्रवार (14 अगस्त) सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 420.15 मीटर दर्ज किया गया है। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 2492 एमसीएम यानी 78.36 प्रतिशत है।

24 घंटे में छोड़ सकते हैं 1000 क्यूमेक पानी
फिलहाल बांध में पानी की आवक 760 क्यूमेक है। जलभराव क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बारिश को देखते हुए आगामी 24 घंटे में बांध से करीब 1000 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की संभावना है।

गेट खोलने के पहले वायरलेस मैसेज और संबंधित वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना दी जाएगी। पानी की आवक के अनुसार छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कभी भी घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

नर्मदा घाटों पर 3 से 4 फीट बढ़ेगा जलस्तर
बांध के गेट खोले जाने पर नर्मदा नदी के घाटों पर करीब 3 से 4 फीट पानी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों से नदी के घाटों और तटीय क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने को कहा गया है।

बांध प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि गेट खुलने की सूचना मिलने के बाद नर्मदा के घाटों पर जाने और नदी के आसपास जोखिम लेने से बचें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments