Sunday, July 26, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबपंजाब में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी हेरोइन की 70 करोड़...

पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी हेरोइन की 70 करोड़ की खेप बरामद

अमृतसर.

अमृतसर देहात पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान प्रेम नगर निवासी महाबीर सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे लोपोके क्षेत्र में हेरोइन की खेप लेने पहुंचे थे। इससे पहले ही पुलिस को उनकी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिल चुकी थी। सूचना के आधार पर अमृतसर देहात पुलिस ने इलाके में विशेष नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही दोनों आरोपित संदिग्ध गतिविधियों के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद हुई।

ड्रोन से रात में गिराई गई थी खेप
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हेरोइन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए शनिवार रात सीमा क्षेत्र में गिराई गई थी। गिरफ्तार आरोपित उसी खेप को उठाने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन को किस सटीक स्थान से उठाया गया और वहां कोई अन्य खेप भी छिपाकर तो नहीं रखी गई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जिस स्थान से यह खेप उठाई जानी थी, वहां और भी हेरोइन या अन्य प्रतिबंधित सामान छिपा हो सकता है। इसी संभावना को देखते हुए पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पूछताछ के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपित किस तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं, उन्हें यह खेप किसने उठाने के लिए भेजा था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सीमा पार बैठे तस्करों और स्थानीय नेटवर्क के बीच संपर्क किस माध्यम से हो रहा था। पुलिस मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, ताकि इस पूरे गिरोह की कड़ियों तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments