Thursday, July 16, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशखजुराहो एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय सर्वे में बना देश का सर्वश्रेष्ठ...

खजुराहो एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय सर्वे में बना देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट; भोपाल भी टॉप-3 में शामिल

खजुराहो

 मध्य प्रदेश के खजुराहो हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वर्ष 2026 के राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डा तीसरे स्थान पर रहा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता के मामले में दोनों हवाई अड्डों का शीर्ष स्थानों पर पहुंचना मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। खजुराहो हवाई अड्डे के निदेशक संतोष सिंह ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों का भ्रमण करने आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए बेहतर हवाई संपर्क और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं उपलब्ध होने से क्षेत्रीय पर्यटन को नई गति मिलेगी।

'सेवा गुणवत्ता में लगातार सुधार'
संतोष सिंह ने इस सफलता का श्रेय पूरे एयरपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत, यात्रियों के विश्वास और बेहतर सेवाएं प्रदान करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दिया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट प्रबंधन का लक्ष्य भविष्य में भी यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और सेवा गुणवत्ता में लगातार सुधार करना है।

जानें किन-किन मानकों में किया गया मूल्यांकन
बयान के अनुसार, एएआई की यह रैंकिंग देशभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है। इस सर्वेक्षण में चेक-इन प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, टर्मिनल की स्वच्छता, कर्मचारियों का व्यवहार, प्रतीक्षा समय, खानपान सुविधाएं, सूचना प्रणाली तथा यात्रियों के समग्र अनुभव जैसे प्रमुख मानकों के आधार पर हवाई अड्डों का मूल्यांकन किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments